संस्कार भारती कला साधिका समिति द्वारा बाल कृष्ण रूप सज्जा का आयोजन सी एल कान्वेंट स्कूल में चार आयु वर्गो में किया गया
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके व्रज प्रांत के महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग, संस्कार भारती की मंत्री नीता गर्ग, विधालय के निदेशक नितेश शर्मा, प्रधानाचार्य आर डी कटारा, प्रबंधक योगेश शर्मा, प्रधानाचार्या श्रीमती ममता शर्मा, प्रणव ठाकुर, शिप्रा गोयल द्वारा किया गया। तदोपरांत ध्येय गीत का गायन किया गया.
छोटे-छोटे 47 बच्चों में कान्हा के विविध रूप बनाए
संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग ने बाल कृष्ण रूप सज्जा कार्यक्रम की महत्ता को व्यक्त किया. उन्होने कहा की छोटे बच्चों को कृष्ण रूप में सजाने में पूरा परिवार और शिक्षक मेहनत करते हैं, वह भी बधाई के पात्र है, एक साथ इतने कान्हा देखना सुखद अनुभव है।
विधालय के निदेशक श्री नितेश शर्मा ने संस्कार भारती के आयोजन को अत्यंत प्रेरणादायक बताया।
तदुपरांत विधालय के छोटे बच्चों ने मनोहर रूपों की प्रस्तुति दी, उपस्थित अभिभावकों एंव संस्कार भारती के सदस्यों ने तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया।
प्रत्येक वर्ग में तीन श्रेष्ठ प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार दिया गया, निर्णायक मण्डल में वन्दना तिवारी, सुनीता पाठक, समीक्षा गोयल और मीना शर्मा रहीं। बच्चों को
प्रोत्साहित करने के लिए
सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार वितरित किए गए। निदेशक नितेश शर्मा, प्रधानाचार्य आर डी कटारा, प्रबंधक योगेश शर्मा, प्रधानाचार्या ममता शर्मा, कला साधिका की अध्यक्षा अनीता भार्गव, संस्कार भारती कें आगरा महानगर के महामंत्री ओ एस गर्ग ने पुरस्कार एंव प्रमाणपत्र वितरण कर बच्चों कें आनन्द को चरम पर पहुँचाया ।
कार्यक्रम का संचालन बबीता पाठक और आभार ज्ञापन मीना अग्रवाल ने किया.
कला साधिका की रेनू सिंघल, निर्मल अग्रवाल, अंजुली बंसल, नीलम उपाध्याय, माला सिंघल, रितिका अरोड़ा, अंजू श्रीवास्तव एंव कला साधिका की बहनों तथा अभिभावकों ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफलता प्रदान की।
Janadhikar Media – janadhikarmedia.com Online News Portal




