ताज से बिछड़े 6 वर्षीय बच्चे को ताज सुरक्षा पुलिस ने परिजनों से मिलाया मां हुई भावुक
====================
आगरा 27 अगस्त 2026 राजस्थान के जोधपुर से ताजमहल देखने आए भोजराज मीना का 6 वर्षीय पुत्र आरब मीना पश्चिमी प्रवेश द्वार टिकट विंडो के पास भीड़ में अपने परिजनों से बिछड़ गया वह रोता हुआ नीम तिराहा बैरियर की तरफ जा रहा था जिस पर थाना ताज सुरक्षा पुलिस के उप निरीक्षक शिवराज सिंह की नजर पड़ी उन्होंने तत्काल बच्चे को अपने साथ लेकर उसको रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि हम अपने माता-पिता से बिछड़ गए हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ताज सुरक्षा श्री तिलक राम भाटी के निर्देशन में तत्काल सीसीटीवी फुटेज चेक कराए गए रेडियो अनाउंसमेंट कराया गया तथा आर टी सेट मैसेज के माध्यम से सूचना का प्रसारण सभी सुरक्षा बिंदुओं पर कराया गया फल स्वरुप थाना ताज सुरक्षा पुलिस की सतर्कता के चलते 20 मिनट के अंदर मासूम बच्चे के परिजनों को तलाश कर बच्चे को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया मासूम बच्चे को पाकर बच्चे की मां बहुत भावुक हो गई और रोने लगी तथा पिता द्वारा आगरा पुलिस की सहायता के लिए आभार व्यक्त किया गया।
पुलिस टीम में
उप निरीक्षक शिवराज सिंह
महिला मुख्य आरक्षी शालिनी शर्मा
आरक्षी दुर्गेश कुमार
सम्मिलित हैं।
Janadhikar Media – janadhikarmedia.com Online News Portal




