Breaking News
previous arrow
next arrow
Slider
Home / उत्तर प्रदेश / जिला अस्पताल में कथित दलाली और दबाव का मामला, तथाकथित पत्रकार की भूमिका पर उठे सवाल

जिला अस्पताल में कथित दलाली और दबाव का मामला, तथाकथित पत्रकार की भूमिका पर उठे सवाल


जिला अस्पताल में कथित दलाली और दबाव का मामला, तथाकथित पत्रकार की भूमिका पर उठे सवाल

फतेहपुर। जिला अस्पताल फतेहपुर में कथित दलाली, अवैध वसूली और डॉक्टरों पर दबाव बनाए जाने को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि खुद को पत्रकार बताने वाला एक व्यक्ति अस्पताल परिसर में सक्रिय कथित दलालों के संपर्क में रहता है और उनके माध्यम से मरीजों व अस्पताल से जुड़े लोगों के काम कराने के नाम पर कथित रूप से वसूली कराता है।

स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि उक्त व्यक्ति कई बार जिला अस्पताल में कथित दलालों के साथ देखा गया है। आरोप लगाने वालों का कहना है कि वह अस्पताल में अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर कुछ डॉक्टरों एवं कर्मचारियों पर दबाव बनाने की कोशिश करता है। आरोप यह भी है कि जो चिकित्सक या कर्मचारी उसके कथित दबाव में काम नहीं करते, उनके खिलाफ शिकायतें अधिकारियों तक पहुंचाई जाती हैं।

बताया जाता है कि इस तरह की शिकायतों और आरोपों को लेकर पहले भी खबरें एवं सोशल मीडिया पोस्ट सामने आ चुकी हैं।

तबरेज़ वारसी की रिपोर्ट

About Janadhikar Media

Check Also

एशियाई खेल 2026 के कांस्य पदक विजेता रोहित यादव व उनके पिता सभाजीत यादव को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

🔊 पोस्ट को सुनें एशियाई खेल 2026 के कांस्य पदक विजेता रोहित यादव व उनके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Sharif Download Website Designer Freelance WordPress Developer All Lucknow Services Portal Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow