Breaking News
previous arrow
next arrow
Slider
Home / न्यूज़ / प्रथम स्वाधीनता संग्राम के महानायक राना बेनी माधव सिंह की 222वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

प्रथम स्वाधीनता संग्राम के महानायक राना बेनी माधव सिंह की 222वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई


प्रथम स्वाधीनता संग्राम के महानायक राना बेनी माधव सिंह की 222वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

 

शंकरपुर में उमड़ा करीब 3 हजार का जनसैलाब, 101 किलो की माला और तलवार भेंट कर सांसद किशोरी लाल शर्मा सम्मान

 

रायबरेली। प्रथम स्वाधीनता संग्राम के महानायक, वीरता और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक राना बेनी माधव सिंह की 222वीं जयंती सोमवार को शंकरपुर स्थित राना बेनी माधव सिंह स्मारक परिसर में देशभक्ति और गौरवपूर्ण वातावरण के बीच धूमधाम से मनाई गई। जयंती समारोह में जनप्रतिनिधियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, समिति पदाधिकारियों और हजारों की संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने पहुंचकर महानायक को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

तेज बारिश भी नहीं डिगा सकी देशभक्ति का जज्बा

 

समारोह की सबसे खास बात यह रही कि कार्यक्रम के दौरान तेज बारिश होने के बावजूद करीब 3 हजार लोगों की विशाल जनसभा टस से मस नहीं हुई। बारिश के बीच भी लोग अपने स्थान पर डटे रहे और वीर शिरोमणि राना बेनी माधव सिंह के प्रति अपनी श्रद्धा एवं राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया। पूरा परिसर भारत माता की जय और वीर सेनानी के जयघोष से गूंजता रहा।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ राना पार्क स्थित विशाल अश्वारोही प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि से हुआ। इसके बाद मां सरस्वती तथा मंच पर स्थापित राना बेनी माधव सिंह की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। अतिथियों एवं समिति पदाधिकारियों ने मां दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना कर राष्ट्र एवं समाज के कल्याण की कामना की।

 

101 किलो की माला पहनाकर सांसद किशोरी लाल शर्मा का सम्मान

 

समारोह में अमेठी लोकसभा क्षेत्र के सांसद किशोरी लाल शर्मा का राना बेनी माधव सिंह स्मारक समिति के अध्यक्ष हरिचन्द्र बहादुर सिंह ने विशेष सम्मान किया। उन्हें 101 किलो की विशाल माला पहनाई गई तथा तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

 

51 किलो की माला से महानायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण

 

जयंती समारोह का प्रमुख आकर्षण राना बेनी माधव सिंह की अश्वारोही प्रतिमा पर 51 किलो की विशाल पुष्पमाला से किया गया माल्यार्पण रहा। सांसद किशोरी लाल शर्मा सहित अतिथियों एवं समिति पदाधिकारियों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर महानायक को नमन किया। विशाल माला के साथ सजी प्रतिमा ने पूरे परिसर को ऐतिहासिक और भावनात्मक स्वरूप प्रदान कर दिया।

 

आल्हा गायिका नेहा सिंह ने वीर रस से भरा वातावरण

 

समारोह में प्रसिद्ध आल्हा गायिका नेहा सिंह की वीर रस से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा भर दी। राना बेनी माधव सिंह के शौर्य, पराक्रम और प्रथम स्वाधीनता संग्राम से जुड़े प्रसंगों की प्रस्तुति सुनकर श्रोता रोमांचित हो उठे। बारिश के बावजूद लोगों ने पूरी तन्मयता से कार्यक्रम का आनंद लिया और तालियों से कलाकार का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के प्रस्तुति संयोजक अरुणेंद्र सिंह रहे।

 

राना साहब के त्याग, शौर्य और देशप्रेम को किया नमन

 

राना बेनी माधव सिंह स्मारक समिति के अध्यक्ष हरिचन्द्र बहादुर सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया। स्वागत संबोधन में उन्होंने राना बेनी माधव सिंह के त्याग, शौर्य, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

 

कार्यक्रम अध्यक्ष आईएएस कृष्ण शरण सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि राना बेनी माधव सिंह का जीवन मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण और स्वाभिमान की मिसाल है। उनके आदर्शों और संघर्ष की गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है।

 

मुख्य अतिथि सांसद किशोरी लाल शर्मा तथा विशिष्ट अतिथियों ने भी राना बेनी माधव सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि राना साहब ने देश और स्वाभिमान के लिए जिस साहस और दृढ़ता के साथ संघर्ष किया, वह आज भी प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है।

 

गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी

 

समारोह में सांसद किशोरी लाल शर्मा, आईएएस कृष्ण शरण सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र विक्रम सिंह, सेंट्रल बार एसोसिएशन रायबरेली के अध्यक्ष सुरेश चन्द्र यादव, नगर पालिका परिषद रायबरेली के अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर, जिला कांग्रेस कमेटी रायबरेली के अध्यक्ष पंकज तिवारी, पूर्व विधायक सरेनी अशोक सिंह, पूर्व प्रत्याशी विधानसभा सरेनी सुधा द्विवेदी, पूर्व प्रत्याशी ऊंचाहार विधानसभा अतुल सिंह, पूर्व प्रत्याशी सदर विधानसभा डॉ. मनीष सिंह, पूर्व विधायक बछरावां सुशील कुमार पासी, एचएल दुसाध, विजय पाल सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख सतांव उमेश सिंह, अरखा के जितेन्द्र सिंह, राजेश श्रीवास्तव, विजय शंकर अग्निहोत्री, ब्रिजबिहारी अवस्थी, विनोद सिंह, आशीष सिंह, रोहित सिंह, निर्मल शुक्ला, संजय सिंह कछवाह, अधिवक्ता अजय पाल सिंह, आशापाल सिंह, बुधेन्द्र सिंह, जयशंकर सिंह, राम अकबाल बहादुर सिंह, राजेश यादव, दिनेश सिंह, शिवमोहन सिंह, शिवकमल सिंह, नागेंद्र सिंह, गौरव अवस्थी, बीपी सिंह और महराजगंज ब्लाक प्रमुख प्रदीप चौधरी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

समारोह को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष हरिचन्द्र बहादुर सिंह, राम अकबाल सिंह, राजकुमार सिंह, धीरज सिंह, अरुणेंद्र सिंह, आशापाल सिंह, शिवकमल सिंह, अनुज सिंह, बुधेन्द्र बहादुर सिंह, समर बहादुर सिंह, अमित द्विवेदी तथा प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार समेत समिति के पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

समारोह के अंत में प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार ने सभी अतिथियों, समिति पदाधिकारियों और उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके बाद अतिथियों एवं समिति पदाधिकारियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।

 

राना बेनी माधव सिंह की जयंती पर शंकरपुर में उमड़ा यह जनसैलाब इस बात का प्रमाण रहा कि वीरों की गाथाएं समय के साथ धुंधली नहीं होतीं। मातृभूमि के लिए उनका त्याग आज भी लोगों के हृदय में देशभक्ति की लौ प्रज्ज्वलित करता है।

About Janadhikar Media

Check Also

अंतिम संस्कार वाली भूमि में आठ दिन बाद रातभर जेसीबी से खुदाई की शिकायत

🔊 पोस्ट को सुनें अंतिम संस्कार वाली भूमि में आठ दिन बाद रातभर जेसीबी से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Sharif Download Website Designer Freelance WordPress Developer All Lucknow Services Portal Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow