Breaking News
previous arrow
next arrow
Slider
Home / उत्तर प्रदेश / छतोह में तिरंगे के साथ उमड़ा राष्ट्रप्रेम, गूंजे देशभक्ति के जयकारे

छतोह में तिरंगे के साथ उमड़ा राष्ट्रप्रेम, गूंजे देशभक्ति के जयकारे


छतोह में तिरंगे के साथ उमड़ा राष्ट्रप्रेम, गूंजे देशभक्ति के जयकारे

ब्लॉक प्रमुख विशाल सिंह के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, विधायक समेत बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
रायबरेली। छतोह विकासखंड में बुधवार को देशभक्ति का जोश देखने को मिला। ब्लॉक प्रमुख विशाल सिंह के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में युवाओं, ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने यात्रा में भाग लिया। पूरे रास्ते देशभक्ति के नारों से माहौल गूंजता रहा।
यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अशोक कुमार शामिल हुए। उनके साथ ब्लॉक प्रमुख के छोटे भाई एवं प्रधान दिवेश प्रताप सिंह, भाजपा जिला मंत्री राघवेंद्र पांडेय, मंडल अध्यक्ष विष्णु मौर्य और प्रधान संघ अध्यक्ष बृजपाल सिंह पासवान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, ग्राम प्रधान और ग्रामीण मौजूद रहे।तिरंगा यात्रा के दौरान युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने पूरे क्षेत्र को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। यात्रा के माध्यम से एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया आयोजकों ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान के साथ राष्ट्रीय एकता और गौरव का प्रतीक है। ऐसी यात्राओं का उद्देश्य युवा पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यबोध और देश के विकास के प्रति जागरूक करना है।समापन अवसर पर लोगों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। ब्लॉक प्रमुख विशाल सिंह ने यात्रा में शामिल सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि युवाओं में राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदारी की भावना मजबूत करना हम सभी का दायित्व है।

आनन्द मोहित मिश्रा की रिपोर्ट

About Janadhikar Media

Check Also

संस्कार भारती कला साधिका समिति द्वारा बाल कृष्ण रूप सज्जा का आयोजन सी एल कान्वेंट स्कूल में चार आयु वर्गो में किया गया

🔊 पोस्ट को सुनें संस्कार भारती कला साधिका समिति द्वारा बाल कृष्ण रूप सज्जा का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Sharif Download Website Designer Freelance WordPress Developer All Lucknow Services Portal Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow