Breaking News
previous arrow
next arrow
Slider
Home / उत्तर प्रदेश / पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ**GST चोरी कर माल का परिवहन करने वाला वाहन चालक व वाहन को राज्य कर विभाग के सुपुर्द किया गया

पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ**GST चोरी कर माल का परिवहन करने वाला वाहन चालक व वाहन को राज्य कर विभाग के सुपुर्द किया गया


लखनऊ

पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ**GST चोरी कर माल का परिवहन करने वाला वाहन चालक व वाहन को राज्य कर विभाग के सुपुर्द किया गया

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ तरूण गाबा व संयुक्त के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस उपायुक्त मो0 मुश्ताक के कुशल पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस रल्लापल्ली वसंथ कुमार तथा सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज श्री राजेश कुमार सिंह के प्रभावी मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष निगोहाँ रवीन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा जीएसटी चोरी कर माल का परिवहन करने वाला वाहन चालक व वाहन को राज्य कर विभाग के सुपुर्द किया गया।
थाना निगोहां पुलिस द्वारा ग्राम रतनापुर में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी । इसी दौरान वाहन संख्या UP-32-QN-4810 को रोककर चेक किया गया । वाहन में पान मसाला/तम्बाकू उत्पाद ( पान पारस ) लदा हुआ पाया गया। वाहन चालक दिनेश कुमार गिरी पुत्र शिव गिरी निवासी ग्राम राघोपुर, थाना गौरीगंज, जनपद अमेठी से माल के संबंध में आवश्यक कागजात मांगे गए। चालक द्वारा जीएसटी बिल तथा माल परिवहन हेतु ई-वे बिल प्रस्तुत किया गया ।
प्रस्तुत कागजातों की जांच में पाया गया कि एक ही जीएसटी बिल एवं ई-वे बिल का उपयोग कर तीन बार माल का परिवहन किया गया है। पूछताछ में वाहन चालक द्वारा यह भी बताया गया कि टोल प्लाजा एवं राज्य कर अधिकारियों से बचने के लिए वाहन को दूसरे रास्ते से निकालकर माल का परिवहन किया जाता था। मामला जीएसटी एवं कर चोरी से संबंधित होने के कारण थाना पुलिस द्वारा तत्काल राज्य कर विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर राज्य कर विभाग मय टीम के मौके पर पहुंचे और वाहन में लदे माल तथा संबंधित कागजातों की जांच की ।

सुशील तिवारी की रिपोर्ट

About Janadhikar Media

Check Also

संस्कार भारती कला साधिका समिति द्वारा बाल कृष्ण रूप सज्जा का आयोजन सी एल कान्वेंट स्कूल में चार आयु वर्गो में किया गया

🔊 पोस्ट को सुनें संस्कार भारती कला साधिका समिति द्वारा बाल कृष्ण रूप सज्जा का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Sharif Download Website Designer Freelance WordPress Developer All Lucknow Services Portal Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow