जगतपुर। गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जगतपुर पुलिस की कार्रवाई
जगतपुर, रायबरेली । पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम के तहत वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस के अनुसार संगठित गिरोह बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के विरुद्ध थाना जगतपुर में मुकदमा संख्या 90/2026, धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी डलमऊ गिरजा शंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जगतपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शिवगंज निवासी सचिन कुमार पुत्र हरीशचंद्र को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में चोरी और गैंगस्टर अधिनियम के तहत भी मुकदमे दर्ज हैं। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चल रहे अभियान के क्रम में कोतवाल वागीश कुमार मिश्रा भी कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Janadhikar Media – janadhikarmedia.com Online News Portal






