पूर्व सैनिक शिक्षकों ने बीएसए से की शिष्टाचार भेंट, पूर्व सैन्य सेवा जोड़ने की उठाई मांग
रायबरेली। जनपद के पूर्व सैनिक शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह से शिष्टाचार भेंट कर अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के अनुरूप पूर्व सैनिकों की सैन्य सेवा को वर्तमान शैक्षिक सेवा में जोड़ने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि शासनादेश के अनुरूप अपने स्तर से समुचित कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान पूर्व नौसैनिक राजभवन सिंह, पूर्व सैनिक हरिबंश सिंह, पूर्व सैनिक रविन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व वायु सैनिक अभय प्रताप सिंह, पूर्व सैनिक अश्वनी कुमार शुक्ला, पूर्व सैनिक रंजीत बहादुर सिंह, पूर्व वायु सैनिक सर्वेश कुमार, पूर्व सैनिक दिलीप सिंह तथा पूर्व नौसैनिक शैलेन्द्र कुमार सहित अन्य पूर्व सैनिक शिक्षक उपस्थित रहे।
Janadhikar Media – janadhikarmedia.com Online News Portal






