Breaking News
previous arrow
next arrow
Slider
Home / उत्तर प्रदेश / आर जी आई पी टी में आयोजित ‘स्वच्छता पखवाड़ा–2026’ का समापन

आर जी आई पी टी में आयोजित ‘स्वच्छता पखवाड़ा–2026’ का समापन


आर जी आई पी टी में आयोजित ‘स्वच्छता पखवाड़ा–2026’ का समापन

बहादुरपुर/रायबरेली

भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान के अंतर्गत राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (आरजीआईपीटी) में 1 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा–2026 का आयोजन किया गया।
स्वच्छता पखवाड़ा का समापन 15 जुलाई 2026 को पूरे उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। इस अभियान की सफलता में संस्थान के निदेशक प्रो. हरीश हिरानी के कुशल मार्गदर्शन तथा डीन (छात्र मामले) डॉ. कौशिक गुहा बिस्वास के नेतृत्व का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अभियान में सभी विभागाध्यक्षों, संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए महात्मा गांधी के “स्वच्छ भारत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत डीन (छात्र मामले) कार्यालय द्वारा निकटवर्ती विद्यालयों, विशेषकर प्राथमिक विद्यालय पूरे वादेराय,बहादुरपुर में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्कूली बच्चों को व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया गया तथा उन्हें अपने विद्यालय, घर, मोहल्ले एवं गांव को स्वच्छ रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।
इसके अतिरिक्त, डीन (छात्र मामले) कार्यालय द्वारा अपने कार्यालय एवं उसके आसपास के परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का कार्य किया गया। साथ ही, स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान संस्थान के सभी विभागों एवं तीनों परिसरों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए विभिन्न गतिविधियों का सफलतापूर्वक संचालन सुनिश्चित किया गया।
स्वच्छता पखवाड़ा के समापन अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. हरीश हिरानी की गरिमामयी उपस्थिति में छात्रावास परिसर स्थित “ईको गार्डन” में स्वच्छता पखवाड़ा–2026 का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वृक्षारोपण के माध्यम से सभी ने पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर के विकास तथा स्वच्छ एवं सतत भविष्य के निर्माण के प्रति अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त की।
स्वच्छता पखवाड़ा–2026 के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों ने संस्थान में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जन-जागरूकता तथा सामुदायिक उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया। संस्थान के सभी सदस्यों ने समर्पण, सहयोग एवं सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ इस अभियान को सफल बनाया तथा स्वच्छ, स्वस्थ, हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल परिसर के निर्माण के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई।

पवन कुमार मौर्य की रिपोर्ट

About Janadhikar Media

Check Also

नवागत बाल विकास परियोजनाअधिकारी ने कार्यभार ग्रहण किया

🔊 पोस्ट को सुनें नवागत बाल विकास परियोजनाअधिकारी ने कार्यभार ग्रहण किया नसीराबाद आज दिनांक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Sharif Download Website Designer Freelance WordPress Developer All Lucknow Services Portal Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow