7 वीं बार नगर निगम कर्मचारी संघ,लखनऊ के अध्यक्ष बने आनन्द वर्मा महामन्त्री चुने गये शमील
आनंद वर्मा सातवी बार अध्यक्ष चुने गए
लखनऊ। नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ कार्यकारिणी का निर्वाचन आम सभा के माध्यम से संघ कार्यालय, द्वितीय तल, नगर निगम, लखनऊ में सम्पन्न हुआ। इस कार्यकारिणी की घोषणा नगर निगम के प्रेक्षागृह में निर्वाचन अधिकारियों द्वारा की गई। नई कार्यकारिणी के एक बार फिर आम सभा ने सर्वसम्मति से आनंद वर्मा को अध्यक्ष चुना। आनंद वर्मा लगातार सातवी बार अध्यक्ष चुने गए।
नगर निगम कर्मचारी संघ, लखनऊ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी वर्ष 2026 का चुनाव आम सभा के माध्यम से वरिष्ठ कर्मचारी नेता रामरंग मिश्रा , नगर निगम कर्मचारी संघ, लखनऊ के पूर्व अध्यक्ष, मो. अकील, कार्यवाहक अध्यक्ष राज्य कर्मचारी महासंघ सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विघुत सुरक्षा निदेशालय उ.प्र. पवन गौड , की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। आम सभा के माध्यम से नगर निगम लखनऊ के कर्मचारियों द्वारा नगर निगम कर्मचारी संघ, लखनऊ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी वर्ष 2026 का गठन किया गया।

निर्वाचन अधिकारी नगर निगम कर्मचारी संघ, लखनऊ के पूर्व अध्यक्ष, मो. अकील, नगर निगम कर्मचारी संघ, लखनऊ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी वर्ष 2026 की घोषणा करते हुए बताया कि अब्दुल तनवीर संरक्षक, आनन्द वर्मा अध्यक्ष,मोहम्मद शोएब, हेमन्त कुमार और सुखदेव प्रसाद यादव उपाध्यक्ष, शमील एखलाक महामंत्री, मिर्जा इरशाद बेग, विजय लक्ष्मी, रेखा यादव मंत्री,अर्जुन यादव संगठन मंत्री, निखलेश खरे प्रचार मंत्री,शत्रोहन लाल कार्यालय मंत्री, अनुज गुप्ता जाकिर अली संयुक्त मंत्री संयुक्त मंत्री, विशाल श्रीवास्तव सलाहकार, यश प्रकाश गुप्ता कोषाध्यक्ष, शिव शंकर राय उप कोषाध्यक्ष, मोहम्मद शमशाद, पवन पाल, मोहम्मद जमा और अरूण पाल सदस्य कार्यकारिणी चुने गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद वर्मा और महामंत्री शमील अखलाक ने सदस्यों की भागीदारी और विश्वास का आभार जताते हुए लम्बित समस्याओं के निराकरण के लिए अपनी प्राथमिकताओं से सदन को अवगत कराया।
सुफियान वारिस की रिपोर्ट
Janadhikar Media – janadhikarmedia.com Online News Portal






