Breaking News
previous arrow
next arrow
Slider
Home / उत्तर प्रदेश / जौनपुर / जौनपुर प्रशासन की बड़ी पहल: अब सैटेलाइट से होगी जमीनों की पैमाइश, खत्म होंगे सीमा विवाद!

जौनपुर प्रशासन की बड़ी पहल: अब सैटेलाइट से होगी जमीनों की पैमाइश, खत्म होंगे सीमा विवाद!


जौनपुर प्रशासन की बड़ी पहल: अब सैटेलाइट से होगी जमीनों की पैमाइश, खत्म होंगे सीमा विवाद!

अब न होगी पैमाइश में गड़बड़ी,न बढ़ेंगे भूमि विवाद!

जौनपुर में भूमि सीमांकन (पैमाइश) की व्यवस्था अब पूरी तरह बदलने जा रही है!

जौनपुर
जनपद में भूमि विवादों के पारदर्शी और सटीक निस्तारण के लिए जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में जीएनएसएस (ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम) रोवर तकनीक पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।

क्या बदलेगा इस नई तकनीक से?

±3 सेमी की सटीकता: पारंपरिक फीते या जरीब से होने वाली मानवीय गलतियों और ऊंचे-नीचे खेतों के कारण होने वाली त्रुटियों पर अब पूरी तरह लगाम लगेगी। सैटेलाइट आधारित निर्देशांकों से पैमाइश में अधिकतम सिर्फ 3 सेंटीमीटर तक का ही फर्क आ सकता है।

हर तहसील को मिला रोवर: उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा-24 के तहत जिले की प्रत्येक तहसील को एक-एक जीएनएसएस रोवर उपलब्ध करा दिया गया है।

डिजिटल सुरक्षा: इस तकनीक से जुटाए गए डेटा को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखा जाएगा, जिससे भविष्य में जरूरत पड़ने पर दोबारा जांच की जा सकेगी।

जिलाधिकारी ने सभी राजस्व अधिकारियों को इस तकनीक में निपुण होने के निर्देश दिए हैं और अधिवक्ताओं से भी इस पारदर्शी व्यवस्था में सहयोग की अपील की है।
अब न होगी पैमाइश में गड़बड़ी, न बढ़ेंगे भूमि विवाद!

धर्मेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव
जिला संवाददाता जौनपुर

About Janadhikar Media

Check Also

मछलीशहर तहसील सभागार में समाधान दिवस के दौरान महिला अधिकारी की बिगड़ी तबीयत

🔊 पोस्ट को सुनें ब्रेकिंग न्यूज़ मछलीशहर तहसील सभागार में समाधान दिवस के दौरान महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Sharif Download Website Designer Freelance WordPress Developer All Lucknow Services Portal Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow