Breaking News
previous arrow
next arrow
Slider
Home / उत्तर प्रदेश / जौनपुर / कलेक्ट्रेट में जन सुविधा केन्द्र शुरू,अब सुबह 8 से रात 10 बजे तक दर्ज होंगी शिकायतें

कलेक्ट्रेट में जन सुविधा केन्द्र शुरू,अब सुबह 8 से रात 10 बजे तक दर्ज होंगी शिकायतें


कलेक्ट्रेट में जन सुविधा केन्द्र शुरू,अब सुबह 8 से रात 10 बजे तक दर्ज होंगी शिकायतें

डीएम और एसपी ने किया शुभारंभ,भूमि विवाद व आपात शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर रहेगा विशेष फोकस

जौनपुर
आमजन की शिकायतों के त्वरित पंजीकरण और समयबद्ध निस्तारण के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को जन सुविधा केन्द्र का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने फीता काटकर केन्द्र का उद्घाटन किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि यह जन सुविधा केन्द्र प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक संचालित रहेगा। यहां प्राप्त शिकायतों का पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। केन्द्र के संचालन के लिए रोस्टरवार कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जबकि दोनों पालियों में पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार को अवकाश के दौरान भूमि कब्जे जैसी शिकायतें अधिक आती हैं। ऐसे मामलों में शिकायत दर्ज होते ही व्हाट्सएप के माध्यम से लेखपाल और कानूनगो को सूचना भेजी जाएगी, ताकि तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। आवश्यकता पड़ने पर दोनों पक्षों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी सुनवाई की व्यवस्था की जाएगी।
डीएम ने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का रजिस्टर और डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाए तथा उसकी नियमित समीक्षा हो। उन्होंने राजस्व और पुलिस विभाग के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि भूमि विवाद, अवैध कब्जा और अन्य संवेदनशील मामलों में संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई अधिकारी शिकायत के निस्तारण में सहयोग नहीं करता या अनावश्यक विलंब करता है तो उसका विवरण अभिलेखों में दर्ज किया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शिकायतों का रिकॉर्ड एक्सेल शीट में भी तैयार कर साप्ताहिक एवं दस-दिवसीय समीक्षा की जाएगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट,उप जिलाधिकारी सदर योगिता सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

धर्मेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव
जिला संवाददाता जौनपुर

About Janadhikar Media

Check Also

मछलीशहर तहसील सभागार में समाधान दिवस के दौरान महिला अधिकारी की बिगड़ी तबीयत

🔊 पोस्ट को सुनें ब्रेकिंग न्यूज़ मछलीशहर तहसील सभागार में समाधान दिवस के दौरान महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Sharif Download Website Designer Freelance WordPress Developer All Lucknow Services Portal Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow