कमला नेहरू महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश को वैश्विक सम्मान

रायबरेली। कमला नेहरू महाविद्यालय, तेजगांव, रायबरेली के भौतिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जय प्रकाश को वियतनाम की राजधानी हनोई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान 12 से 17 जून 2026 तक बाओ सोन इंटरनेशनल होटल, हनोई (वियतनाम) में आयोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय बहुविषयक सम्मेलन “जलवायु परिवर्तन, संसाधन, जैव विविधता एवं पर्यावरणीय चुनौतियाँ: सतत विकास हेतु मुद्दे एवं रणनीतियाँ (CCRBEC-2026)” के दौरान ” इनोवेशन इन एप्लाइड फिजिक्स के क्षेत्र “में उनके उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
सम्मेलन के अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. थावाच्चाई कमोलथम, निदेशक, कैनाबिस हेल्थ साइंस एंड मेडिसिनल हर्ब प्रोग्राम, सुआन सुनन्धा राजभाट विश्वविद्यालय, बैंकॉक (थाईलैंड) तथा विशिष्ट अतिथि प्रो. चैवत, कॉलेज ऑफ पॉलिटिकल साइंसेज, सुआन सुनन्धा राजभाट विश्वविद्यालय द्वारा यह सम्मान विभिन्न देशों से आए शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों एवं शोधकर्ताओं की उपस्थिति में प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय, मैनपुरी (उ.प्र.) के तत्वावधान में कॉलेज ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज, सुआन सुनन्धा राजभाट विश्वविद्यालय (थाईलैंड), एरोसोल, वायु गुणवत्ता एवं जलवायु अनुसंधान सोसाइटी (AACCRS), श्रीनगर गढ़वाल तथा भारतीय स्पेक्ट्रोस्कोपी सोसाइटी, दिल्ली के संयुक्त सहयोग से किया गया।
डॉ. जय प्रकाश ने सम्मेलन में आयोजन समिति के सदस्य के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ-साथ अपना शोध-पत्र भी प्रस्तुत किया। उनके शोध कार्य, शैक्षणिक उपलब्धियों एवं बहुआयामी योगदान की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों द्वारा सराहना की गई।
सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग तथा सतत विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। भारत सहित अनेक देशों के वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, शोधार्थियों एवं नीति-निर्माताओं ने अपने शोध एवं विचार प्रस्तुत किए।
डॉ. जय प्रकाश को प्राप्त यह 12सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि कमला नेहरू महाविद्यालय, रायबरेली, उत्तर प्रदेश तथा देश के लिए भी गौरव का विषय है।
Janadhikar Media – janadhikarmedia.com Online News Portal






