उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलअध्यक्ष लखनऊ मंडल श्री तुलसीराम मिश्र के नेतृत्व
में एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ के नवनियुक्त उप शिक्षा निदेशक श्री पी •एन• सिंह से शिक्षा भवन स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें बुके भेंटकर स्वागत ,सम्मान किया । मंडलीय मंत्री लखनऊ मंडल जगजीवन प्रसाद शुक्ल ने उप शिक्षा निदेशक महोदय का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का मंडलीय संगठन मंडल मुख्यालय लखनऊ के उप शिक्षा निदेशक के पद को सुशोभित करने के लिए आपका हार्दिक बधाई एवं ज्ञापित करता है। तथा संगठन आपका रचनात्मक सहयोग करने के लिए आस्वस्त करता है साथ ही आपसे भी उम्मीद है कि शिक्षकों के जो भी प्रकरण आपके पास आएंगे उनका यथाशीघ्र निस्तारण आप द्वारा किया जाएगा क्योंकि हम आपकी कार्यशैली से पूर्व से ही परिचित है। आपका दृष्टिकोण शिक्षकों के प्रति सदैव सकारात्मक रहा है। जनपद रायबरेली के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र एवं जिलामंत्री शैलेश कुमार बाजपेई ने वसी नकवी नेशनल इंटर कॉलेज रायबरेली की शिक्षकों एवं कर्मचारियों अस्थाई पेंशन स्वीकृत करने संबंधी प्रकरण के संबंध में उप शिक्षा निदेशक से कहा उन्होंने गंभीरता पूर्वक प्रकरण पर पटल सहायक श्री अफरोज जी को बुलाकर चर्चा किया। विस्तृत एवं गहराई से प्रकरण की जानकारी हेतु ऑडिट इकाई पटल के पटल सहायक श्री मंजीत जी को बुलाकर चर्चा किया। उन्होंने प्रतिनिधि मंडल को आस्वस्त किया कि जो भी प्रकरण हमारे पास आएंगे उनका शीघ्र निस्तारण होगा ।*
* इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त शिक्षा निदेशक श्री प्रदीप कुमार सिंह से मिलकर लगभग 1 घंटे तक समस्याओं के बारे में चर्चा किया । संयुक्त शिक्षा निदेशक महोदय ने बड़ी गंभीरता से समस्याओं को समझा और यथाशीघ्र निस्तारण के लिए आस्वस्त किया।*
प्रतिनिधिमंडल में मंडल अध्यक्ष तुलसीराम मिश्र, मंडलीय मंत्री जगजीवन प्रसाद शुक्ल, जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र, जिलामंत्री शैलेश कुमार बाजपेई, संस्कृत शिक्षक संघ रायबरेली के जिलाध्यक्ष जगध्दर नाथ पांडेय, डॉ• शक्तिधर नाथ पांडेय सम्मिलित रहे।*
प्रेम चन्द भारती सदर व्यूरो चीफ
Janadhikar Media – janadhikarmedia.com Online News Portal






