Breaking News
previous arrow
next arrow
Slider
Home / उत्तर प्रदेश / जौनपुर / जिलाधिकारी ने बी आर पी कॉलेज के मैदान में आयोजित प्रदर्शनी का किया आकस्मिक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने बी आर पी कॉलेज के मैदान में आयोजित प्रदर्शनी का किया आकस्मिक निरीक्षण


जिलाधिकारी ने बी आर पी कॉलेज के मैदान में आयोजित प्रदर्शनी का किया आकस्मिक निरीक्षण

जौनपुर
जिलाधिकारी द्वारा नगर अंतर्गत स्थित बीआरपी कॉलेज के मैदान में आयोजित प्रदर्शनी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए प्रदर्शनी के प्रबंधक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
➡️जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रदर्शनी स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए तथा झूलों एवं अन्य उपकरणों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बड़े झूलों एवं अन्य संरचनाओं की पीडब्ल्यूडी द्वारा जांच कराए जाने तथा सीसीटीवी व्यवस्था क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। साथ ही सख्त निर्देश दिए कि आयोजन स्थल की नियमित साफ सफाई भी कराई जाए।
➡️निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सभी वालंटियर्स एवं कर्मचारियों के पहचान पत्र अनिवार्य रूप से बनाए जाएं तथा विद्युत पोल एवं वायरिंग की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मेले में अग्निशमन व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा फायर सेफ्टी उपकरण मानक के अनुरूप स्थापित किए जाने के निर्देश दिए।
➡️जिलाधिकारी ने प्रदर्शनी स्थल पर साफ-सफाई, शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था एवं पेयजल उपलब्धता के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खान-पान की गुणवत्ता के संबंध में उपस्थित लोगों से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की दुकानों पर रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए और कहा कि किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही की जाए।

धर्मेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव
जिला संवाददाता जौनपुर

About Janadhikar Media

Janadhikar Media

Check Also

जौनपुर प्रशासन की बड़ी पहल: अब सैटेलाइट से होगी जमीनों की पैमाइश, खत्म होंगे सीमा विवाद!

🔊 पोस्ट को सुनें जौनपुर प्रशासन की बड़ी पहल: अब सैटेलाइट से होगी जमीनों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Sharif Download Website Designer Freelance WordPress Developer All Lucknow Services Portal Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow