Breaking News
previous arrow
next arrow
Slider
Home / न्यूज़ / रायबरेली। बैंक खाते से 2.14 लाख रुपये की साइबर ठगी, डेढ़ साल बाद साइबर थाने में मुकदमा दर्ज

रायबरेली। बैंक खाते से 2.14 लाख रुपये की साइबर ठगी, डेढ़ साल बाद साइबर थाने में मुकदमा दर्ज


रायबरेली। बैंक खाते से 2.14 लाख रुपये की साइबर ठगी, डेढ़ साल बाद साइबर थाने में मुकदमा दर्ज

बिना ओटीपी और जानकारी के खाते से दो बार में उड़ाई गई रकम, पीड़ित ने न्याय की लगाई गुहार

 

रायबरेली। साइबर अपराधियों द्वारा बैंक खातों से रकम उड़ाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला जनपद रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक व्यक्ति के बैंक खाते से बिना किसी ओटीपी अथवा जानकारी के 2 लाख 14 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए गए। मामले में साइबर क्राइम पुलिस थाना रायबरेली ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरचंदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढोढरी, पोस्ट चौहनिया निवासी शैलेन्द्र कुमार पुत्र गंगादयाल का खाता पंजाब नेशनल बैंक की कठवारा शाखा में संचालित है। पीड़ित के अनुसार 25 अक्टूबर 2024 की रात करीब 9 बजे अज्ञात साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 2 लाख रुपये तथा 14 हजार रुपये, कुल 2 लाख 14 हजार रुपये किसी अन्य खाते में ऑनलाइन स्थानांतरित कर लिए।

 

पीड़ित का कहना है कि इस लेनदेन की उन्हें कोई जानकारी नहीं थी और न ही उनके मोबाइल पर किसी प्रकार का ओटीपी प्राप्त हुआ था। खाते से रकम निकलने की जानकारी होने पर उन्होंने 30 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज होने के बावजूद अब तक उनकी धनराशि वापस नहीं हो सकी।

 

लगातार प्रयासों के बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस थाना रायबरेली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66D के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

साइबर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संबंधित बैंक खातों, ट्रांजेक्शन विवरण और डिजिटल साक्ष्यों का परीक्षण कर आरोपियों की पहचान एवं धनराशि की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आम नागरिकों से भी ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा साइबर पोर्टल पर देने की अपील की है।

About Janadhikar Media

Janadhikar Media

Check Also

कमला नेहरू महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश को वैश्विक सम्मान

🔊 पोस्ट को सुनें कमला नेहरू महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Sharif Download Website Designer Freelance WordPress Developer All Lucknow Services Portal Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow