Breaking News
previous arrow
next arrow
Slider
Home / न्यूज़ / ऊंचाहार। कंदरावां फीडर के खरौली के दर्जनों गांव अंधेरे में 

ऊंचाहार। कंदरावां फीडर के खरौली के दर्जनों गांव अंधेरे में 


आंधी-तूफान के बाद एक सप्ताह से अंधेरे में डूबे गांव, दर्जनों से अधिक बिजली खंभे टूटे, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

 

ऊंचाहार। कंदरावां फीडर के खरौली के दर्जनों गांव अंधेरे में

 

ऊंचाहार, रायबरेली।

गत दिनों आई भीषण आंधी और तूफान ने क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह चरमरा दिया। विद्युत केंद्र ऊंचाहार के अंतर्गत कंदराँवा फीडर से जुड़े ग्राम सभा खरौली सहित कई गांवों में लगभग एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। ग्रामीणों के अनुसार तूफान में दर्जनों बिजली के खंभे टूटकर गिर गए, लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी विभाग द्वारा विद्युत व्यवस्था बहाल नहीं की जा सकी है।

ग्राम पूरे बड़ा, प्रसाद का पुरवा, बंगला खरौली, निधान का पुरवा, तिराहा समेत आसपास के कई गांव आज भी अंधेरे में डूबे हुए हैं। भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से बुजुर्गों, बच्चों, बीमारों और गर्भवती महिलाओं की हालत अत्यंत दयनीय हो गई है। रात भर लोग गर्मी और मच्छरों से परेशान होकर जागने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली न होने से पेयजल संकट गहरा गया है। मोटर और सबमर्सिबल बंद पड़े हैं, जिससे लोगों को पीने के पानी तक के लिए भटकना पड़ रहा है। वहीं बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और किसानों को धान की रोपाई, पशुओं के चारे तथा सिंचाई में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रीय लोगों ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी केवल आश्वासन देकर मामले को टाल रहे हैं। ग्रामीणों में विभाग के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीण सुरेंद्र बहादुर उर्फ पंचम लाल, अमर सिंह, रामकुमार, रामनरेश, आशुतोष सहित अनेक लोगों ने जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि तत्काल टूटे हुए खंभों को बदलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाए तथा लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

 

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था सुचारु नहीं की गई तो क्षेत्र की जनता आंदोलन करने को बाध्य होगी।

About Janadhikar Media

Janadhikar Media

Check Also

ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे और शहरों में 24 घंटे बिजली देने के निर्देश, दो अधिकारी निलंबित

🔊 पोस्ट को सुनें भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति सुधारने को यूपी सरकार सख्त   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Sharif Download Website Designer Freelance WordPress Developer All Lucknow Services Portal Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow