Breaking News
previous arrow
next arrow
Slider
Home / न्यूज़ / गाजे बाजे और ढ़ोल नगाड़े एवं पटाखो से हुआ कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे का अभिनंदन! 

गाजे बाजे और ढ़ोल नगाड़े एवं पटाखो से हुआ कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे का अभिनंदन! 


गाजे बाजे और ढ़ोल नगाड़े एवं पटाखो से हुआ कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे का अभिनंदन!

कैबिनेट मंत्री के स्वागत अभिनंदन मे हजारो की संख्या मे उमड़ा जन सैलाब हर तरफ जय श्री राम के नारे|

 

 

 

कैबिनेट मंत्री डॉ० मनोज कुमार पांडेय का चुरुआ बार्डर से रायबरेली तक ढ़ोल नगाड़े गाजे बाजे एवं पटाखो से आम जन मानस किया ऐतिहासिक स्वागत अभिनंदन!

 

शुक्रवार को जनपद रायबरेली में प्रथम आगमन पर कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडेय ने चुरुआ बार्डर स्थित हनुमान मंदिर में पूजन अर्चन कर प्रभु का आशीर्वाद लिया तत्पश्चात उनके स्वागत के लिए ढोल नगाडे व आतिशबाजी के साथ जन सैलाब सड़को पर उमड़ पड़ा लोगो में भारी उत्साह दिखा! डॉ० मनोज पांडेय ने जहा जहा जनता का हुजूम देखा वही अपनी गाड़ी से उतरकर जनता का आशिर्वाद लिया! ऐसे मे चुरुआ बार्डर से जगह जगह सैकड़ो स्थानों पर स्वागत अभिनंदन हुआ भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अटल भवन पहुँच कर पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को संबोधित किया व भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित पदाधिकारियों एव कार्यकर्ताओं ने भी जिला कार्यालय में भव्य स्वागत किया और कार्यालय में हज़ारो की संख्या में आम जनमानस व समर्थकों ने भी स्वागत अभिनंदन किया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बुद्धी लाल पासी ने किया! मंच पर उपस्थित सलोन विधायक अशोक कोरी, राजा राकेश प्रताप सिंह, जिला प्रभारी पीयूष मिश्रा,क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव ,जितेंद्र सिंह,जिलाध्यक्ष बुद्धी लाल पासी, पूर्व जिलाध्यक्ष राम देव पाल, सुशील शर्मा, आर बी सिंह, अजय त्रिपाठी,सुरेंद्र दाढ़ी, व डॉ० अनुराग पांडेय ब्रजेश दत्त गौड़,विवेक शुक्ला, प्रभात साहू,मुकेश श्रीवास्तव, डॉ धनंजय सिंह, अभिलाष कौशल, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे! तथा कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ो की संख्या में लोगो को कैबिनेट मंत्री ने संबोधित किया तत्पश्चात आज अपने गृह जनपद रायबरेली में प्रथम आगमन पर सारस होटल के समीप वीरांगना झलकारी बाई जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

और उन्होने कहा की मां भारती की रक्षा हेतु उनका अदम्य साहस, वीरता एवं राष्ट्रभक्ति हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।पी डब्लू डी गेस्ट हाउस पहुच कर गार्ड आफ आनर लिया और अधिकारियों के साथ बैठक किया |

और सिविल लाइन चौराहे पर स्थापित महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चन्द्र बोस जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

और कहा कि उनका राष्ट्र समर्पण, त्याग, साहस एवं देशभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्हीं आदर्शों से प्रेरणा लेकर जनसेवा के पथ पर निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

About Janadhikar Media

Janadhikar Media

Check Also

ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे और शहरों में 24 घंटे बिजली देने के निर्देश, दो अधिकारी निलंबित

🔊 पोस्ट को सुनें भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति सुधारने को यूपी सरकार सख्त   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Sharif Download Website Designer Freelance WordPress Developer All Lucknow Services Portal Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow