जनपद न्यायालय में दुकानों की होगी नीलामी
16 मई तक कर सकते हैं आवेदन
18 मई को खोली जाएगी ठेकों की बिड
अध्यक्ष दुकान नीलामी समिति अपर जनपद न्यायाधीश दीप नारायण तिवारी ने बताया कि जनपद न्यायालय मऊ में वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु विभिन्न ठेकों की नीलामी कार्यवाही का सम्पादन दिनांक 30 मार्च 2026 में किया गया था। उक्त नीलामी की कार्यवाही में कुछ दुकानों की नीलामी नही हो पायी थी।
उन्होंने बताया कि जनपद न्यायालय मऊ स्थित झटपट फोटोग्राफर, जलपान दुकान न0 1, जलपान दुकान न0. 2, फोटो स्टेट दुकान न0. 1, फोटो स्टेट दुकान न0. 2, फलशर्बत दुकान न0. 1, फलशर्बत दुकान न0. 2, पान की दुकान न0. 1, स्टेशनरी एवं चना ठेला के ठेके को बिड द्वारा उठाये जाने के सम्बन्ध में दिनांक 16 मई 2026 को 01:00 बजे तक सीलबन्द लिफाफें में निविदा आमंत्रित है तथा दिनांक 18 मई 2026 को दोपहर 01:00 बजे सभागार कक्ष, जनपद न्यायालय मऊ में उपर्युक्त ठेकों की बिड खोली जाएगी। उपर्युक्त कार्यवाही में निविदा प्रस्तुत करनें वाले आवेदक स्वयं उपस्थित रह सकते है। उनकी उपस्थिति / अनुपस्थिति में नियमानुसार बिड खोली जाएगी।
Report by Jitendra Rajkumar Yadav
Janadhikar Media – janadhikarmedia.com Online News Portal






