आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ किया रूट मार्च
जनपद में आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारीप श्री आनंद वर्द्धन ने पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश बहादुर के साथ संयुक्त रूप से नगर क्षेत्र मिर्जाहादीपुरा से थाना कोतवाली तक रूट मार्च किया। रूट मार्च के माध्यम से आमजन को सुरक्षा का संदेश देते हुए कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया।
रूट मार्च के दौरान प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने आमजन, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद प्रशासन आगामी त्योहारों को लेकर पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन अथवा पुलिस को देने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती, सतत गश्त एवं निगरानी की व्यवस्था की गई है। उन्होंने लोगों से सहयोग बनाए रखने एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का अनुरोध किया।
रूट मार्च के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा संबंधित कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Report by Jitendra Rajkumar Yadav
Janadhikar Media – janadhikarmedia.com Online News Portal






