राना बेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज शंकरपुर में स्वगणना जागरूकता शिविर संपन्न
जगतपुर, रायबरेली। राना बेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज शंकरपुर में जनगणना-2027 स्वगणना जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट सत्येंद्र कुमार ने अभिभावकों व छात्रों को स्वगणना प्रक्रिया की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने की अपील की। शिविर में अभिभावकों , शिक्षकों, छात्रो ने पंजीकरण कराया। शिक्षक अमिताभ द्विवेदी व विभूत नारायण पांडेय सहित स्टाफ ने सहयोग किया। छात्र-छात्राओं को भी प्रशिक्षित कर आसपास के लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई। प्रबंधक हरिचन्द्र बहादुर सिंह ने इसे राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण पहल बताया। साथ ही विद्यालय में 13 से 20 मई तक आयोजित समर कैंप में छात्रों को भाषा, संवाद कौशल व सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
Janadhikar Media – janadhikarmedia.com Online News Portal






