अटल आवासीय विद्यालय में ऋषभ कुमार का चयन, गांव में खुशी की लहर

रायबरेली। विकासखंड जगतपुर क्षेत्र के ग्राम सराय श्री बख्श निवासी छात्र ऋषभ कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार का चयन अटल आवासीय विद्यालय की कक्षा 6 में होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय सराय श्री बख्श के प्रधानाध्यापक मुकेश चंद्र, शिक्षिका नूतन सिंह, आरती सिंह सहित ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह, एसपी सिंह चौहान (मंडल उपाध्यक्ष भाजपा जगतपुर), पम्मी सिंह, रमापति विश्वकर्मा एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने छात्र की सफलता को गांव और विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
Janadhikar Media – janadhikarmedia.com Online News Portal






