Breaking News
previous arrow
next arrow
Slider
Home / उत्तर प्रदेश / मऊ / जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मा. सांसद की अध्यक्षता में संपन्न

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मा. सांसद की अध्यक्षता में संपन्न


जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मा. सांसद की अध्यक्षता में संपन्न

पंजीकृत एवं अपंजीकृत समस्त अस्पतालों की करें जांच, फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ करें कड़ी कार्यवाही:-माननीय सांसद।

बिना उपभोक्ताओं की सहमति से स्मार्ट मीटर न लगाए, शिकायत मिलने पर होगी कड़ी कार्यवाही:-माननीय सांसद

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक माननीय सांसद घोसी राजीव राय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक के प्रारंभ में समिति के अध्यक्ष ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विस्तृत चर्चा की। इस दौरान 100 शैय्या युक्त चिकित्सालय टड़ियांव घोसी में डॉक्टर की शत प्रतिशत उपस्थिति के बारे में सीएमएस द्वारा बताए जाने पर उन्होंने वीडियो कॉल के माध्यम से उपस्थिति की जांच की। जनपद में फर्जी अस्पतालों के खिलाफ की गई कार्यवाईयों की जानकारी लेते हुए समिति के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने समस्त पंजीकृत अस्पतालों में भी फर्जी डॉक्टर के पाए जाने की जांच करने के निर्देश दिए तथा फर्जी डॉक्टर पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही करने को भी कहा। उन्होंने अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम का गठन कर जनपद के समस्त अस्पतालों की मानक अनुरूपता की जांच करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा सीज किए गए अस्पतालों के खिलाफ एफआईआर करने के भी निर्देश समिति द्वारा दिए गए। आयुष्मान कार्ड की समीक्षा के दौरान माननीय सांसद ने ब्लॉक स्तर पर कैंप लगाकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में समस्त पात्रों का कार्ड बनवाना सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने, अन्यथा की स्थिति में कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए एक दिन का वेतन काटने के निर्देश उन्होंने दिए। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान उपभोक्ताओं द्वारा बार-बार स्मार्ट मीटर की शिकायत को देखते हुए माननीय सांसद जी ने बिना उपभोक्ताओं की सहमति से स्मार्ट मीटर न लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई उपभोक्ता इस बात की शिकायत करता है कि विभाग द्वारा जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाया गया है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी। माननीय सांसद ने जनपद का सर्वे करते हुए जिन जिन स्थलों पर बॉस- बल्ली के सहारे विद्युत वितरण आपूर्ति हो रही है वहां पर बिजनेस प्लान के अंतर्गत खंभे एवं केबल द्वारा कनेक्शन देना सुनिश्चित करने को कहा। जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने पूर्ण परियोजनाओं का जनप्रतिनिधियों के माध्यम से एक महीने के अंदर लोकार्पण कार्य कराने के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी द्वारा कसारा- कोपागंज के मरम्मत कार्य में बिना कार्य कराए ही भुगतान होने की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए उन्होंने अधिशासी अभियंता को पूरे कार्य के आय- व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान माननीय विधायक मधुबन श्री रामविलास चौहान जी ने मोहम्मदाबाद गोहना -घोसी मार्ग के मरम्मत कार्य की भी मांग की। माननीय सांसद ने अधिशासी अभियंता को जनपद में सड़क निर्माण हेतु सभी जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव लेते हुए उसे कार्य योजना में सम्मिलित करने को कहा। गेहूं क्रय केंद्रों पर बोरो की कमी की शिकायत संज्ञान में आने पर उन्होंने डिप्टी आरएमओ को क्रय केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में बोरो की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जिससे किसानों को दिक्कत ना हो। रेलवे द्वारा पूर्व में निर्मित सईदी रोड के तत्काल उखड जाने पर उन्होंने पहली बार निर्माण के दौरान खर्च हुए बजट की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा। इस दौरान मोहम्मदाबाद विधायक श्री राजेंद्र राम ने मोहम्मदाबाद गोहाना रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज बनवाने की मांग की। सांसद खेल प्रतियोगिता के आयोजन पर होने वाले खर्च का भी पूरा ब्यौरा प्रस्तुत करने के निर्देश जिला क्रीड़ा अधिकारी को माननीय सांसद जी द्वारा दिए गए। डूडा द्वारा कराए जाने वाले कार्यों हेतु उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी अवश्य प्रस्ताव लेने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी जनपद के विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। अतः समस्त अधिकारी जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर मिलकर काम करें जिससे जिले में विकास कार्यों को गति प्रदान की जा सके। कुछ विभागों की कार्यप्रणाली से नाखुश दिखे सांसद जी ने ऐसे समस्त अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कार्य प्रणाली में सुधार करने के निर्देश दिए अन्यथा कि स्थिति में दिशा की अगली बैठक में उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बैठक के दौरान दिए गए निर्देशों एवं निर्णयो का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।
इस दौरान माननीय विधान परिषद सदस्य श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज राय, माननीय विधायक मधुबन रामविलास चौहान, माननीय विधायक मोहम्मदाबाद गोहाना राजेंद्र राम, माननीय विधान परिषद सदस्य विक्रांत सिंह (रिशु), माननीय मंत्री एके शर्मा जी के प्रतिनिधि, जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र, पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश बहादुर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि एवं समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Report by Jitendra Rajkumar Yadav

About Janadhikar Media

Janadhikar Media

Check Also

आगामी बकरीद पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न

🔊 पोस्ट को सुनें आगामी बकरीद पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Sharif Download Website Designer Freelance WordPress Developer All Lucknow Services Portal Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow