मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत कारीसाथ में लगाई चौपाल एवं लोगो की सुनी समस्याएं
सीडीओ द्वारा खंड विकास अधिकारी कार्यालय घोसी का किया गया निरीक्षण
कल मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत कारीसाथ विकास खण्ड घोसी में जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के विषय में बिस्तार से जानकारी दी गयी और लोगों की समस्याओं को सुना गया और प्राप्त समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया। चौपाल में 3 महिलाओं की गोदभराई का रस्म किया गया तथा उपस्थित ANM व cdpo को निरंतर इन महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा पोषणयुक्त खानपान हेतुअवगत कराया गया। ग्रामीणों को प्राथमिक स्कूल में बच्चों के नामंकन कराने हेतु अपील की गई। सभी योजनाओं में लाभान्वित व्यक्तिओ का नाम को सुनाया गया और लोगो ने लाभ मिलना बताया। ग्राम में 2 इंटरलॉकिंग कार्य के निर्माण कार्यो को देखा गया। इसके अलावा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास खण्ड घोसी का निरीक्षण किया गया जिसमें अभिलेखों व फाइलों का भौतिक सत्यापन करते हुए तत्काल ठीक कराने व समय से कार्यालय में उपस्थित होकर समयबद्ध कार्यो को सुनिशित करने का निर्देश दिया। विकास खंड में पुरानी पड़ी फाइलों को नियमानुसार वीडिंग कराकर सुव्यवस्थित ढंग से रखने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही साथ सभी कर्मचारियों की उपस्थिति को देखा गया।जन शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये गए।किसी प्रकार की पेंडेंसी व लापरवाही के लिए कारवाही के निर्देश दिए। सभी कर्मचारियों की एक मीटिंग करके सभी किसानों की तत्काल फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने का निर्देश दिया तथा इसमें लापरवाही के लिए कार्यवाही के लिए सचेत किया।
Report by Jitendra Rajkumar Yadav
Janadhikar Media – janadhikarmedia.com Online News Portal






