बाल विवाह के रोकथाम हेतु किया गया जागरूकता
जिला प्रोवेशन अधिकारी डॉक्टर श्वेता त्रिपाठी की अध्यक्षता मे तथा महिला कल्याण विभाग की टीम द्वारा अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह के रोकथाम हेतु व्यापक जागरूकता अभियान के तहत जनपद की हर क्षेत्र से संबंधित महिलाओं के साथ बैठक का सफल आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम मे जिला प्रोवेशन अधिकारी द्वारा सभागार मे उपस्थित महिलाओं से अनुरोध किया गया कि यदि आपको आपके कार्यक्षेत्र मे ऐसी कोई भी जानकारी प्राप्त हो कि किसी भी बालिका का बाल विवाह हो रहा है, तो उसकी सूचना 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर पर अवश्य दें। साथ हि साथ मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण नारी सुरक्षा नारी सम्मान, स्वावलंबन कार्यक्रम के तहत सभी महिलाओं ने अपने-अपने व्यक्तिगत जीवन का अनुभव साझा किया कि किस प्रकार वे अपने परिवार और समाज मे संघर्ष करते हुए आज यहां तक पहुंची हैँ। इसी क्रम मे आशा किरण श्रीमती हीरा सैनी द्वारा अपनी कहानी बतायी गयी कि बच्चों को शिक्षित करने हेतु परिवार मे किसी भी प्रकार का कोई भी सहयोग प्राप्त न होने कारण वे रजाईयां सिल-सिल कर पोलियो ड्राप पिलाकर पैसे कमाती थीं और उन पैसों से अपने बच्चों कि शिक्षा दीक्षा पुरी करती थीं और उनका पालन पोषण की। आज उनका एक पुत्र शिक्षा विभाग मे प्रोफेसर पद पर कार्यरत है, तथा एक पुत्री लैब टेक्निशियन है एवं एक और पुत्र है जो अभी शिक्षा प्राप्त कर रहा है। इस जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यही था कि महिलाओं को हर क्षेत्र मे आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए जिससे समाज मे उनका प्रतिनिधित्व बढ़े।
उक्त कार्यक्रम मे शिक्षा विभाग से प्रधानाचार्य श्रीमती पुष्पा देवी, समाज कल्याण विभाग की अध्यापिका व लेखिका श्रीमती अनुप्रिया राय, समाज सेविका श्रीमती ममता राय, आगनबाड़ी कार्यकर्ती श्रीमती गीता पांडे, चिकित्सा विभाग से बी0सी0पी0एम0 श्रीमती हुमैरा खातून, जन शिक्षण संस्थान से निदेशक श्रीमती हेम प्रभा सिंह, महिला कल्याण विभाग से विधि परवीक्षा अधिकारी श्रीमती रेनू पाण्डेय, डिस्ट्रिक मिशन को- आर्डिनेटर श्रीमती अर्चना राय, मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता श्रीमती मीरा यादव, जेंडर स्पेशलिष्ट श्रीमती राखी राय, उपस्थित रहीं।
Janadhikar Media – janadhikarmedia.com Online News Portal






