Breaking News
previous arrow
next arrow
Slider
Home / उत्तर प्रदेश / मऊ / मासिक समीक्षा बैठक मुख्य राजस्व अधिकारी के अध्यक्षता में संपन्न

मासिक समीक्षा बैठक मुख्य राजस्व अधिकारी के अध्यक्षता में संपन्न


मासिक समीक्षा बैठक मुख्य राजस्व अधिकारी के अध्यक्षता में संपन्न

आइजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से करें निस्तारण,असंतुष्ट फीडबैक ज्यादा होने पर संबंधित विभागों के अधिकारियों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई:- मुख्य राजस्व अधिकारी

मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश कुमार की अध्यक्षता में आज सीएम डैशबोर्ड पर आधारित कर करेत्तर राजस्व वसूली एवं अन्य राजस्व कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट सभागार में संपन्न हुई। कर करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान व्यापार कर में 99.52 प्रतिशत,स्टैंप रजिस्ट्रेशन में 79.91 प्रतिशत,परिवहन कर में 85.40 प्रतिशत, आबकारी में 73.47%,चिकित्सा एवं लोक स्वास्थ्य में 132 प्रतिशत सहित अन्य विभागों की स्थिति अच्छी पाई गई। सिर्फ भू राजस्व में 19.08 तथा खनन में 46.68 प्रतिशत वसूली मार्च महीने में पाई गई।समीक्षा के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी ने खनन एवं राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारियों को वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। अन्य राजस्व कार्यो में एमओयू मॉनिटरिंग में बी,आबकारी विभाग के उत्पन्न राजस्व बनाम लक्ष्य में सी, मंडी आय एवं आवक में सी, गन्ना मूल्य भुगतान में डी,पीएम स्वनिधि योजना में बी,राजस्व विभाग के धारा 116 कुर्रा बटवारा में सी, धारा 34 में सी, पैमाइश धारा 24 में बी स्वामित्व डैश बोर्ड में सी तथा सरकारी गैर कर राजस्व समेकित में डी ग्रेड पाई गई। मुख्य राजस्व अधिकारी ने ऐसे समस्त विभाग के अधिकारियों को जिनकी योजनाओं में सी अथवा डी ग्रेड है उनमें इस महीने सुधार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा राजस्व वादों में धारा 116 में सी,धारा 34 नामांतरण में सी,धारा 24 पैमाइश में बी श्रेणी पाए जाने पर उन्होंने समस्त संबंधित पीठासीन अधिकारियों को इस माह सभी धाराओं में लंबित समस्त वादों का निस्तारण करते हुए ए ग्रेड लाने हेतु विशेष प्रयास करने को कहा। आइजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान कई विभागों में संतुष्ट फीडबैक के सापेक्ष असंतुष फीडबैक का प्रतिशत ज्यादा पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने ऐसे संबंधित विभागों को संतुष्ट फीडबैक का प्रतिशत 70% से ज्यादा रखने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के साथ ही साथ शिकायतकर्ता से बात करने एवं मौके पर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने ज्यादा असंतुष्ट फीडबैक वाले विभागों को चेतावानी देते हुए अगले माह तक इसमें सुधार के निर्देश दिए अन्यथा की स्थिति में कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इस दौरान समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Report by Jitendra Rajkumar Yadav

About Janadhikar Media

Janadhikar Media

Check Also

आगामी बकरीद पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न

🔊 पोस्ट को सुनें आगामी बकरीद पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Sharif Download Website Designer Freelance WordPress Developer All Lucknow Services Portal Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow