Breaking News
previous arrow
next arrow
Slider
Home / न्यूज़ / एम्स के पूर्व कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अंकित गुप्ता की रायबरेली में वापसी, मुंशीगंज में शुरू की साप्ताहिक ओपीडी

एम्स के पूर्व कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अंकित गुप्ता की रायबरेली में वापसी, मुंशीगंज में शुरू की साप्ताहिक ओपीडी


एम्स के पूर्व कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अंकित गुप्ता की रायबरेली में वापसी, मुंशीगंज में शुरू की साप्ताहिक ओपीडी

 

मरीजों के आग्रह पर हर शुक्रवार देंगे परामर्श, पुराने मरीजों में खुशी की लहर

 

 

रायबरेली। जिले और आसपास के हृदय रोगियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। एम्स रायबरेली में करीब ढाई वर्ष तक असिस्टेंट प्रोफेसर रह चुके प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित गुप्ता ने एक बार फिर रायबरेली में अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। मुंशीगंज स्थित एम्स परिसर के निकट उमा पैलेस के पास उनकी साप्ताहिक ओपीडी प्रत्येक शुक्रवार संचालित होगी। बताते चलें कि बीती 12 दिसंबर 2025 को एम्स से त्यागपत्र देने के बाद डॉ. गुप्ता लखनऊ के एक प्रतिष्ठित अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। उनके जाने के बाद अनेक पुराने मरीज परामर्श और उपचार के लिए परेशान थे। लगातार आग्रह और मरीजों के स्नेह पर उन्होंने रायबरेली में दोबारा ओपीडी शुरू करने का निर्णय लिया।

शुक्रवार को पहले ही दिन बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। पुराने मरीजों के चेहरों पर संतोष दिखा, वहीं नए मरीजों में भी उत्साह नजर आया। डॉ. गुप्ता ने कहा कि समय पर जांच, सही परामर्श और उपचार से हृदय रोगों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। रायबरेली सहित आस पास जिले के लोगों का विश्वास और अपनापन ही उन्हें फिर यहां खींच लाया है। उनकी वापसी से जिले के मरीजों को एक बार फिर विशेषज्ञ इलाज और भरोसेमंद परामर्श की नई उम्मीद मिली है।

About Janadhikar Media

Janadhikar Media

Check Also

अटल आवासीय विद्यालय में ऋषभ कुमार का चयन, गांव में खुशी की लहर

🔊 पोस्ट को सुनें अटल आवासीय विद्यालय में ऋषभ कुमार का चयन, गांव में खुशी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Sharif Download Website Designer Freelance WordPress Developer All Lucknow Services Portal Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow