महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव का किया गया आयोजन
माननीय अध्यक्ष महिला कल्याण निगम द्वारा 19 बच्चियों को बेबिकिट किया वितरित
माननीय अध्यक्ष कमलावती सिंह उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम राज्य मंत्री स्तर की अध्यक्षता मे सर्किट हाउस मऊ में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक किया गया एवं जिला महिला हॉस्पिटल में मा0 अध्यक्ष एवं जिला प्रोवेशन अधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की उपस्थिति मे जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे बिटिया के जन्म पर बधाई सोहर गीत बजाते हुए माननीय अध्यक्ष द्वारा चिकित्सालय मे जन्मी कुल 19 बच्चियों को बेबिकिट वितरित किया गया। साथ ही बच्चियो के माता व पिता को कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित होने के लिए बच्चियों का योजना मे आवेदन करने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग की समस्त टीम, चिकित्सालय के समस्त स्टॉफ, धात्री माताए बच्चियों के साथ एवं चिकित्सालय मे अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
तत्पश्चात माननीय अध्यक्षा द्वारा जनपद मे महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर परदहा का विजिट किया गया।
Report by Jitendra Rajkumar Yadav
Janadhikar Media – janadhikarmedia.com Online News Portal






