Breaking News
previous arrow
next arrow
Slider
Home / उत्तर प्रदेश / मऊ / फार्मर रजिस्ट्री कैंप की हकीकत जानने कटघरा शंकर पहुंचे जिलाधिकारी,दिए सख्त निर्देश

फार्मर रजिस्ट्री कैंप की हकीकत जानने कटघरा शंकर पहुंचे जिलाधिकारी,दिए सख्त निर्देश


फार्मर रजिस्ट्री कैंप की हकीकत जानने कटघरा शंकर पहुंचे जिलाधिकारी,दिए सख्त निर्देश

फार्मर आईडी के बिना सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित हो जाएंगे किसान, अवश्य कराएं फार्मर रजिस्ट्री:- जिलाधिकारी

15 अप्रैल तक प्रत्येक गांव में आयोजित होंगे कैंप, स्वयं भी फार्मर रजिस्ट्री कर सकते हैं किसान:- जिलाधिकारी

आज जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र ने विकासखंड फतेहपुर मंडाव के ग्राम पंचायत कटघरा शंकर के पंचायत भवन पर फार्मर रजिस्ट्री हेतु लगाए गए कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 6 अप्रैल से संचालित कैंप में अब तक कितने किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री कराई, इस संबंध में पंचायत सहायक एवं रोजगार सेवक से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव, लेखपाल, प्रधान एवं उपस्थित किसानों से भी फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण करने हेतु किए जा रहे प्रयासों के बारे में फीडबैक लिया। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को सचिव, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, लेखपाल एवं कोटेदारों के साथ बैठक कर प्रत्येक गांव में फार्मर रजिस्ट्री न कराने वाले किसानों से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित करते हुए समस्त किसानों का फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने ऐसे किसानों को जो मौके पर नहीं है, अथवा बाहर कार्य करते हैं,उनसे ये अपील किया कि वे जहां पर हैं, वहां पर किसी भी जन सेवा केंद्र पर आधार कार्ड, खतौनी एवं मोबाइल नंबर के साथ स्वयं भी फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं। इसके अलावा फार्मर रजिस्ट्री हेतु जारी पोर्टल upfr.agristack.gov.in/farmer-registry-up/#/ पर स्वयं अपने मोबाइल से भी फार्मर आईडी जेनरेट कर सकते हैं। उन्होंने उपस्थित कोटेदारों को भी निर्देश दिए कि उन्हें उपलब्ध कराई गई सूची से मिलान करते हुए जो लोग भी बाहर रहते हैं, उन्हें सूचित अवश्य कर दे। साथ ही उन्हें स्वयं भी रजिस्ट्रेशन कराने हेतु प्रेरित करें। इसके अलावा जो लोग गांव में निवास करते हैं तथा जिन्होंने अब तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है, लेखपाल एवं सचिव दोनों लोग मिलकर ऐसे लोगों से संपर्क स्थापित करते हुए उनका फार्मर रजिस्ट्री कराना सुनिश्चित कराएं।उन्होंने संबंधित लेखपाल को अगले दो दिनों में मिसमैचिंग के प्रकरण, अंश निर्धारण तथा न्यायालय द्वारा पारित आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए संबंधित किसानों से संपर्क करने के साथ ही उनकी सूची खंड विकास अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिससे सोमवार से उनका फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने सचिव एवं लेखपाल को इस काम में तेजी लाने हेतु फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसानों की सूची तैयार कर समन्वय स्थापित करते हुए समस्त किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि फार्मर रजिस्ट्री न होने पर अनाज क्रय केंद्रों पर नहीं बेचे जा सकेंगे। इसके अलावा खाद, बीज, कीटनाशी वितरण के दौरान भी सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी किसानों को नहीं मिल पाएगी। अतः सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने हेतु समस्त किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराया जाना अनिवार्य है। उन्होंने संबंधित ग्राम प्रधान को भी फार्मर आईडी न बनने पर होने वाले नुकसान के संबंध में किसानों से मिलकर अवगत कराने तथा उन्हें फार्मर रजिस्ट्री कराने हेतु प्रेरित करने को कहा। इस दौरान उन्होंने सचिव एवं लेखपाल को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि लेने वाले अपात्र लोगों को चिन्हित करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन गांव – गांव जा रहा है। वर्तमान प्रधान सहित पूर्व प्रधान भी इस काम में सहयोग करें, जिससे समस्त किसानों का फार्मर रजिस्ट्री कराया जा सके। उन्होंने जनपद के समस्त किसानों से अपील भी की,कि जो भी किसान अब तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराए हैं वे प्रत्येक ग्राम सभा में आयोजित हो रहे कैंपों पर उपस्थित होकर अपना फार्मर आईडी अवश्य जनरेट करा लें। इसके अलावा किसान स्वयं भी जन सेवा केंद्र अथवा अपने मोबाइल या कंप्यूटर से भी संबंधित पोर्टल पर जानकारी भरते हुए फार्मर रजिस्ट्री कर सकते हैं। जिन किसानों का फार्मर रजिस्ट्री नहीं होगा वे सरकार द्वारा कृषि विभाग सहित कृषि संबंधित अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के लाभ से वंचित हो जाएंगे। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता, खंड विकास अधिकारी फतेहपुर मंडाव, तहसीलदार मधुबन धर्मेंद्र पांडे सहित अन्य संबंधित कर्मचारी एवं गांव के किसान उपस्थित रहे।

Report by Jitendra Rajkumar Yadav

About Janadhikar Media

Janadhikar Media

Check Also

स्वच्छ गाँव, सुरक्षित जलवायु” अभियान के तृतीय दिवस पर स्वच्छता गतिविधियों का हुआ आयोजन

🔊 पोस्ट को सुनें “स्वच्छ गाँव, सुरक्षित जलवायु” अभियान के तृतीय दिवस पर स्वच्छता गतिविधियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Sharif Download Website Designer Freelance WordPress Developer All Lucknow Services Portal Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow