Breaking News
previous arrow
next arrow
Slider
Home / न्यूज़ / राना बेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज शंकरपुर में लोकतंत्र की ऐतिहासिक मिसाल

राना बेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज शंकरपुर में लोकतंत्र की ऐतिहासिक मिसाल


राना बेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज शंकरपुर में लोकतंत्र की ऐतिहासिक मिसाल

हरिचन्द्र बहादुर सिंह लगातार पांचवीं बार निर्विरोध प्रबंधक निर्वाचित, भरोसे और नेतृत्व का अद्वितीय रिकॉर्ड कायम

60 में 55 सदस्यों की सक्रिय भागीदारी, प्रबंध समिति और साधारण सभा के सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन

एकजुटता, अनुशासन और पारदर्शिता के माहौल ने रचा लोकतंत्र का आदर्श स्वरूप, शंकरपुर शिक्षा संस्थान बना विश्वास का केंद्र

जगतपुर, रायबरेली। 1857 वें क्रांति के अमर सेनानी राना बेनी माधव सिंह की पावन जन्मस्थली-कर्मस्थली शंकरपुर में प्रतिष्ठित राना बेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज में गुरुवार को प्रबंध समिति एवं साधारण सभा का निर्वाचन पूर्णतः निर्विरोध और सर्वसम्मति के साथ संपन्न हुआ। यह निर्वाचन पूरी तरह लोकतांत्रिक मूल्यों, पारदर्शिता और संस्थागत एकजुटता के साथ हुआ। राना के ऐतिहासिक शिक्षण संस्थान शंकरपुर इंटर कॉलेज में हरिचन्द्र बहादुर सिंह का लगातार पांचवीं बार निर्विरोध प्रबंधक निर्वाचित होना उनके नेतृत्व, स्वीकार्यता और संस्थान के प्रति दीर्घकालिक समर्पण की दृढ़ता को प्रमाणित करता है। वर्ष 2010, 2013, 2016, 2021 और 2026 में लगातार निर्विरोध चयन का निर्वाचन प्रक्रिया जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नामित पर्यवेक्षक एवं राजकीय हाई स्कूल सूची के प्रधानाचार्य राजेश यादव की देखरेख में तथा चुनाव अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता और गरिमा के साथ संपन्न हुई। कुल 60 में से 55 सदस्यों की सक्रिय भागीदारी ने इस चुनाव को लोकतांत्रिक जागरूकता और सहभागिता का प्रभावशाली उदाहरण बना दिया।यह क्रम न केवल एक रिकॉर्ड है।बल्कि यह संस्थान में विश्वास और स्थिर नेतृत्व की मजबूत नींव को भी दर्शाता है। प्रबंध कार्यकारिणी में महेश प्रताप सिंह अध्यक्ष, सूर्यभान सिंह उपाध्यक्ष, अनुज प्रताप सिंह उप प्रबंधक तथा समर बहादुर सिंह कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। सदस्य पद पर भगवत प्रताप सिंह, राजकुमार सिंह (धीरज), सत्यम गुप्ता,छेदीलाल यादव, रामसेवक, राकेश सिंह एवं राम केवल पाल सहित सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। वहीं साधारण सभा में भी सर्वसम्मति की परंपरा कायम रही, जहां राजकुमार सिंह (धीरज) अध्यक्ष, हरकेश सिंह उपाध्यक्ष तथा अशोक कुमार सिंह मंत्री निर्विरोध निर्वाचित हुए। बताते चलें कि वर्ष 1964 में स्थापित यह शिक्षण संस्थान दशकों से शिक्षा, अनुशासन और सामाजिक मूल्यों का सशक्त केंद्र बना हुआ है। इस बार का निर्विरोध चुनाव संस्थान की एकता, पारदर्शिता और शैक्षिक उत्कृष्टता के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करता है। निर्वाचन के दौरान प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार, वरिष्ठ सहायक राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। हरिचन्द्र बहादुर सिंह के पुनः प्रबंधक निर्वाचित होने पर उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। शिक्षक नेता राम अकबाल बहादुर सिंह समेत अन्य लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निर्वाचित हुए सभी पदाधिकारियों,सदस्यों में शामिल महिलाओं और पुरुषों को माला पहनकर सम्मानित किया गया।

About Janadhikar Media

Janadhikar Media

Check Also

अटल आवासीय विद्यालय में ऋषभ कुमार का चयन, गांव में खुशी की लहर

🔊 पोस्ट को सुनें अटल आवासीय विद्यालय में ऋषभ कुमार का चयन, गांव में खुशी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Sharif Download Website Designer Freelance WordPress Developer All Lucknow Services Portal Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow