जगतपुर में कंबल वितरण के दौरान जरूरतमंद को कंबल सौंपते आयोजक व परिजन

पुण्य स्मृति समारोह में खिचड़ी भोज के साथ सेवा कार्य करते परिजन एवं उपस्थित गणमान्य
मकर संक्रांति पर कंबल वितरण के साथ विशाल खिचड़ी भोज
पिता की पुण्य स्मृति में समाजसेवा का अनुकरणीय आयोजन
क्रॉसर : पूर्व ब्लाक प्रमुख ठाकुर राम सुमेर सिंह की स्मृति में सैकड़ों जरूरतमंदों को मिली ठंड से राहत
जगतपुर, रायबरेली। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जगतपुर क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिशरण सिंह ने अपने आवास पर पिता, पूर्व ब्लाक प्रमुख ठाकुर राम सुमेर सिंह ‘भाई’ की पुण्य स्मृति में कंबल वितरण एवं विशाल खिचड़ी भोज का भव्य आयोजन किया। आयोजन के दौरान सैकड़ों जरूरतमंद महिला-पुरुषों को कंबल वितरित कर उन्हें खिचड़ी भोज में सहभागी बनाया गया। इस अवसर पर ठाकुर राम सुमेर सिंह के पुत्र, भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व निदेशक एवं राना बेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज के प्रबंधक हरिचन्द्र बहादुर सिंह ने अपने पिता की पुण्यतिथि को सेवा और समर्पण से जोड़ते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाना ही उनके जीवन मूल्यों का सच्चा सम्मान है। कार्यक्रम में राम सुमेर सिंह के नाती अनुज सिंह, ग्राम प्रधान धीरज सिंह, नीरज सिंह, राजीव कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, सानिध्य सिंह, अखंड प्रताप सिंह सहित परिवारजनों ने कंबल वितरण कर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। इस मौके पर परिवार के सदस्य अर्जुन सिंह ने कहा कि बाबा राम सुमेर सिंह का संपूर्ण जीवन जनसेवा और सामाजिक समरसता को समर्पित रहा। उनकी स्मृति में किया गया यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों को भी सेवा भाव के लिए प्रेरित करेगा। खिचड़ी भोज में विश्व मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम अकबाल बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने पूर्व ब्लाक प्रमुख राम सुमेर सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
Janadhikar Media – janadhikarmedia.com Online News Portal






