Breaking News
previous arrow
next arrow
Slider
Home / न्यूज़ / मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची आराधना : तेजभान सिंह चौहान

मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची आराधना : तेजभान सिंह चौहान


मकर संक्रांति पर समाजसेवी ने 55 जरूरतमंद ग्रामीणों को बांटे कंबल

मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची आराधना : तेजभान सिंह चौहान

 

 

गदागंज, रायबरेली। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर हमीरमऊ निवासी 82 वर्षीय वयोवृद्ध समाजसेवी तेज भान सिंह चौहान ने ग्राम सभा हमीरामऊ में 55 जरूरतमंद ग्रामीण महिला-पुरुषों को कंबल वितरित कर कड़ाके की ठंड से राहत पहुंचाई। कंबल मिलते ही जरूरतमंदों के चेहरों पर संतोष और सुकून साफ झलक रहा था। मानवीय संवेदनाओं से प्रेरित इस सामाजिक पहल को ग्रामीणों ने मुक्तकंठ से सराहा। इस अवसर पर तेज भान सिंह चौहान ने कहा कि मानव की सेवा से प्राप्त आत्मिक संतोष ही जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची आराधना है। वयोवृद्ध समाजसेवी की यह पहल ग्रामीण अंचल में सामाजिक उत्तरदायित्व, करुणा और सेवा भाव की एक प्रेरणादायी मिसाल बनकर सामने आई है।कंबल वितरण कार्यक्रम में उनके परिवार ज्येष्ठ पुत्र महेंद्र सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह चौहान, शिक्षक अरुणेंद्र सिंह चौहान तथा तेजभान के भतीजे नागेंद्र सिंह चौहान ने पुनीत कार्य के आयोजन में सम्मिलित रहे।

About Janadhikar Media

Janadhikar Media

Check Also

श्रीमद्भगवद्गीता विद्यार्थियों के चरित्र, चिंतन और राष्ट्रबोध की आधारशिला : डॉ. श्रीप्रकाश मिश्रा

🔊 पोस्ट को सुनें श्रीमद्भगवद्गीता विद्यार्थियों के चरित्र, चिंतन और राष्ट्रबोध की आधारशिला : डॉ. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Sharif Download Website Designer Freelance WordPress Developer All Lucknow Services Portal Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow