भव्य कलश यात्रा के साथ-सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

जगतपुर रायबरेली
रायबरेली जिला के जगतपुर विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत बैरिहार ग्राम सभा के अंतर्गत पूरे पंडित में सात दिवसी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ बृहस्पतिवार को भव्य कलश यात्रा का प्रारंभ कथा स्थल जल भरने के लिए पूरे श्रद्धालुओं के साथ गोकना घाट से मां गंगा के पवित्र जल को लेकर श्री झारखंडेश्वर महादेव मंदिर में जल अर्पित करके जगतपुर चौराहे की चारों रोड़ों और जगतपुर थाने के अंदर बनी मंदिर से होकर लगभग सात मंदिरों में जल चढ़ाते हुए वहां से श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरकर यात्रा को आगे बढ़ाया जगतपुर चौराहा और जिगना मार्ग से होते हुए शोभा यात्रा कथा स्थल पर पहुंची ,और श्रद्धालुओं के ऊपर पुष्प वर्षा हुई वही डीजे की धुनों पर श्रद्धालुओं में जमकर थिरके महिलाओं ने सिर पर कलश यात्रा रखकर भक्ति का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया वही कथा के यजमान प्रदीप कुमार त्रिवेदी रहे जबकि पुरुष वर्ग पीले कुर्ते के साथ शामिल हुए वृंदावन धाम से पधारे कथावाचक पंडित श्री राघवेंद्र शुक्ला (राघव जी ) अपने प्रथम दिवस की यात्रा में भागवत महात्मा का विस्तार से वर्णन किया उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मात्र एक ग्रंथ नहीं बल्कि यह भक्ति योग की अमृत धारा है कलयुग में जब धर्म छिड़ हो जाता है तब भागवत कथा ही मनुष्य को सन्मार्ग दिखती है इसका श्रवण जीवन को पवित्र और लोक परलोक को मंगलमय बनता है कथा 15 जनवरी से 23 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे शाम 5 बजे से प्रारंभ होगी 23 नवंबर को ब्रह्मभोज का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है इस मौके पर। शुभम त्रिवेदी, सुजल त्रिवेदी,शशांक त्रिवेदी, प्रशांत त्रिवेदी,हर्षेंद्र त्रिवेदी,राकेश सिंह राणा जिला पंचायत सदस्य, करन बहादुर सिंह प्रधान,नीरज शुक्ला,राजन द्विवेदी, शैलेंद्र शुक्ला एडवोकेट,राजेश तिवारी, राकेश त्रिपाठी, सौरभ त्रिवेदी, गुलशन आदि मौजूद रहे ।
Janadhikar Media – janadhikarmedia.com Online News Portal






