Breaking News
previous arrow
next arrow
Slider
Home / उत्तर प्रदेश / जौनपुर / प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और

प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और


प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ?

चाइनीज़ मांझा का कहर जारी, एक युवक की फिर कटी गर्दन

जौनपुर
जनपद में प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। लगातार हो रही घटनाओं से बाइक सवारों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों में यह डर गहराता जा रहा है कि न जाने अगला शिकार कौन होगा।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों चाइनीज़ मांझे की चपेट में आने से एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद जिला प्रशासन की नींद टूटी और चाइनीज़ मांझा की बिक्री व उपयोग के खिलाफ धरपकड़ की कार्रवाई शुरू की गई। बावजूद इसके, शहर में इसका अवैध इस्तेमाल थमने का नाम नहीं ले रहा है।

ताजा मामला शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के इशापुर मोहल्ले का है, जहां निवासी सोल्जर यादव पुत्र संतोष यादव उस समय गंभीर रूप से घायल हो गया, जब वह घर से बाइक पर सवार होकर निकला ही था। मोहल्ले में फैले चाइनीज़ मांझे की चपेट में आने से उसकी गर्दन कट गई। गनीमत रही कि समय रहते उसे उपचार मिल गया और उसकी जान बच सकी।

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से चाइनीज़ मांझा बेचने और उड़ाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की जानलेवा घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि चाइनीज़ मांझा आज भी लोगों की जान के लिए खतरा बना हुआ है।

धर्मेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव
जिला संवाददाता जौनपुर

About Janadhikar Media

Janadhikar Media

Check Also

चाइनीज मंझे की चपेट में आने से प्राइवेट शिक्षक की मौत

🔊 पोस्ट को सुनें चाइनीज मंझे की चपेट में आने से प्राइवेट शिक्षक की मौत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Sharif Download Website Designer Freelance WordPress Developer All Lucknow Services Portal Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow