लापता युवक का शव कुएं में मिलने से सनसनी, एक सप्ताह से था गायब
जौनपुर
मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकी खुर्द गांव में कुएं में उतराया युवक का
शव मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया. सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गये. मृतक की पहचान 25 वर्षीय शुभम कन्नौजिया पुत्र गोविंद कन्नौजिया के रूप में हुई. 5 दिसंबर की रात अज्ञात नंबर से फोन आने के बाद घर से निकला था शुभम मोबाइल फोन बिस्तर पर छोड़कर गया, फिर नहीं लौटा तो परिजनों ने 6 दिसंबर को मीरगंज थाने में गुमशुदगी की सूचना दी थी. पुलिस मोबाइल कब्जे में लेकर जांच कर रही थी. एक सप्ताह बाद गांव के कुएं में मिला शुभम का शव. थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल की सूचना पर गोताखोरों ने शव निकलवाया शव को देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.मौत के कारणों की जांच की जा रही है.पुलिस द्वारा हर पहलू पर जांच की जा रही है. इलाके में शोक और दहशत का माहौल है.हत्या या आत्महत्या-पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार किया जा रहा है.
धर्मेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव
जिला संवाददाता जौनपुर
Janadhikar Media – janadhikarmedia.com Online News Portal






