शोभा यात्रा के साथ श्री रघुनाथ जी की कथा का हुआ शुभारंभ
रायबरेली । नौ दिवसीय रघुनाथ कथा का शुभारंभ शुक्रवार को शोभा यात्रा का प्रारंभ जगमोहनेश्वर धाम चंदापुर मंदिर कोठी से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए रिफार्म क्लब पहुंची जगमोहनेश्वर धाम चंदापुर मंदिर कोठी और विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभा यात्रा कथा स्थल पर पहुंची श्रद्धालुओं के ऊपर पुष्प वर्षा हुई वही डीजे की धुनों पर श्रद्धालुओं में जमकर थिरके भक्तिमय वातावरण बना। अद्भुत दृश्यता प्रस्तुत किया गया वही कथा रघुनाथ के ब्यास श्री गोविंद जी महाराज जी बद्रीनाथ धाम श्रीपति पीठ के मुखारबिंद से आम जनमानस को श्रवण करने को मिलेगी सुनिए कथा रघुनाथ की नौ दिवसीय कथा में प्रथम दिवस मानस महिला, द्वितीय दिवस शिव विवाह, तृतीय दिवस राम जन्म उत्सव, चतुर्थ दिवस बाल लीला, पंचम दिवस श्री राम जानकी विवाह, षष्ठम दिवस में वन गमन, सप्तम दिवस में भरत चरित्र अष्टम दिवस में हनुमंत चरित्र नवम दिवस कथा की महिमा एवं विश्राम दिवस होगा 22 दिसंबर को कथा कथा स्थल पर भव्य भंडारा का आयोजन भी किया गया है कथा 13 दिसंबर से 21 दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होकर शाम 6 बजे से समापन होगा। वही लाइव प्रसारण के माध्यम से भी आप कथा सुन सकते हैं। इस मौके पर सर्वेश त्रिवेदी अंशु बाजपेई गौरव मिश्रा सोनू सिंह संत बाजपेई शशांक तिवारी कमल सिंह मनीष मिश्रा पीयूष प्रताप सिंह डॉक्टर अमिताभ पांडे भारतीय हिंदू महासभा रायबरेली के अध्यक्ष विवेक मिश्रा वरिष्ठ अधिवक्ता शेखर शुक्ला राजन दीक्षित,योगेश त्रिपाठी,कुंवर भूपेंद्र सिंह बबलू हिमांशु दीपू आशीष पाठक,निलेश पांडे सूरज शुक्ला आदि मौजूद रहे।
Janadhikar Media – janadhikarmedia.com Online News Portal






