चाइनीज मंझे की चपेट में आने से प्राइवेट शिक्षक की मौत
बंद होने के बाद- आज भी खुलेआम धड़ल्ले से बिक रहा है, चाइनीज मांझा
जौनपुर
कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज पर आज बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 8:00 बजे संदीप तिवारी उम्र 40 साल पुत्र विष्णु दत्त तिवारी निवासी उमरपुर हरिबंधनपुर अपनी बेटी मन्नत को जो की कक्षा 2 की छात्रा है बाइक से सेंट पैट्रिक स्कूल छोड़कर घर जारहे थे कि जैसे ही वह शास्त्री ब्रिज पर पहुंचे चाइनीज मंझे की चपेट में आ गए जहां पर उनकी गर्दन बुरी तरह से कट गई स्थानीय लोगों के सहयोग से एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल लाया गया जहां पर उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई मृत्यु खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है चाइनीज मांझा बंद होने के बाद, आज भी खुलेआम धड़ल्ले से बिक रहा है,जिससे लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है अब देखते हैं, प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करती है कोतवाली पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है.
धर्मेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव
जिला संवाददाता जौनपुर
Janadhikar Media – janadhikarmedia.com Online News Portal






