Breaking News
previous arrow
next arrow
Slider
Home / न्यूज़ / हनुमान जी का नेत्र पूजा-अर्चना व भव्य श्रृंगार सम्पन्न , बाल रूपी हनुमान प्रतिमा बनी भक्तों की आस्था का केंद्र

हनुमान जी का नेत्र पूजा-अर्चना व भव्य श्रृंगार सम्पन्न , बाल रूपी हनुमान प्रतिमा बनी भक्तों की आस्था का केंद्र


हनुमान जी का नेत्र पूजा-अर्चना व भव्य श्रृंगार सम्पन्न

बाल रूपी हनुमान प्रतिमा बनी भक्तों की आस्था का केंद्र

रायबरेली। शहर के मुंशीगंज स्थित राष्ट्रीय ऐतिहासिक शहीद स्मारक परिसर में श्री संकट मोचन धाम में शनिवार को शुभमुहूर्त में बड़े ही श्रद्धाभाव और विधि-विधान के साथ हनुमान जी महाराज का विशेष नेत्र पूजा-अर्चना तथा भव्य श्रृंगार सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्ति रस और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण व्याप्त रहा।श्रद्धालुओं के लिए बाल रूपी हनुमान प्रतिमा विशेष आकर्षण बनी रही, जिसके दर्शन हेतु सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रही। नई चांदी की दृष्टि अर्पित किए जाने के बाद विग्रह का अलौकिक तेज और अधिक प्रखर दिखाई दिया, जिसे देखकर भक्त अभिभूत हो उठे।उपस्थित लोगों ने कहा कि यह दिव्य क्रम न केवल आध्यात्मिक चेतना को जागृत करता है, बल्कि राष्ट्रीय स्मारक परिसर में सेवा और सद्भाव का संदेश भी व्यापक रूप से फैलाता रहे। पूजा-अर्चना के उपरांत सामूहिक आरती संपन्न हुई, जिसमें परिसर भक्तिमय जयकारों से गूंज उठा। हनुमान जी के नेत्र पूजा के अवसर पर प्रो. डॉ. संजय सिंह, वरिष्ठ पीए अमर सिंह परिहार, पत्रकार भगवत प्रताप सिंह, राधेश्याम सिंह, राकेश त्रिपाठी, हनुमत शरण सिंह तथा मातृभूमि सेवा मिशन इकाई के संयोजक प्रदीप पांडेय सहित अनेक श्रद्धालु , भक्तगण , गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

About Janadhikar Media

Janadhikar Media

Check Also

ललित को उसके पिता द्वारा दिए संस्कारों से मन में जागृत हुई पिता की मूर्ति स्थापना की इच्छा 

🔊 पोस्ट को सुनें पिता को ईश्वर का दर्जा देकर घर में स्थापित की प्रतिमा  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Sharif Download Website Designer Freelance WordPress Developer All Lucknow Services Portal Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow