Breaking News
previous arrow
next arrow
Slider
Home / न्यूज़ / मोदी केवल भारत नहीं, विश्व परिदृश्य के निर्णायक नेता: अनिल कुमार मिश्रा

मोदी केवल भारत नहीं, विश्व परिदृश्य के निर्णायक नेता: अनिल कुमार मिश्रा


मोदी केवल भारत नहीं, विश्व परिदृश्य के निर्णायक नेता: अनिल कुमार मिश्रा

भारत तीसरी सबसे बड़ी वैश्विक शक्ति बनकर उभरा, मोदी की नीतियों ने बदला विश्व समीकरण

बिहार में भाजपा की प्रचंड विजय में अनिल मिश्रा की चुनावी रणनीति बनी गेमचेंजर

भारत आर्थिक, अंतरिक्ष, सुरक्षा हर मोर्चे पर दुनिया को दे रहा दिशा

मोदी–शाह की निर्णायक नेतृत्व क्षमता ने भारत को विश्व शक्ति के केंद्र में किया स्थापित

रायबरेली। भाजपा के प्रखर रणनीतिकार एक भारत श्रेष्ठ भारत, व बिहार प्रदेश कार्यसमिति के सक्रिय सदस्य और लोकसभा वैशाली के प्रभावी चुनाव प्रभारी, जोधपुर के जिला प्रभारी अनिल कुमार मिश्रा के रायबरेली आगमन पर साप्ताहिक प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं, गणमान्य लोगों ने उन्हें माल्यार्पण, अंगवस्त्र व शुभकामनाओं के साथ गर्मजोशी से अभिनंदित किया। पत्रकारों से वार्ता में श्री मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल नए भारत की मिट्टी को नई चेतना दी है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्रीय विकास की वह दिशा निर्धारित की है, जिसने विश्व राजनीति के समीकरण ही बदल दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज केवल उभरती शक्ति नहीं, बल्कि विश्व की तीसरी सबसे बड़ी निर्णायक शक्ति के रूप में स्थापित हो चुका है, और इसका संपूर्ण श्रेय प्रधानमंत्री मोदी की अद्भुत दूरदर्शिता, साहसिक नेतृत्व तथा भारत–प्रथम नीति को जाता है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक, अंतरिक्ष, डिजिटल, रक्षा, विदेश नीति और आंतरिक सुरक्षा—सभी मोर्चों पर वह तेज़ी दिखा रहा है जो विश्व के किसी भी विकासशील देश के लिए मिसाल है। उन्होंने आगे कहा कि दुनिया आज भारत को नई वैश्विक धुरी के रूप में देख रही है। मोदी केवल भारत का नेतृत्व नहीं कर रहे, बल्कि विश्व मंच पर निर्णायक नेतृत्व दे रहे हैं। उनके पास वह अदम्य क्षमता है, जिसने न सिर्फ भारत को सुरक्षित व आत्मविश्वासी बनाया है बल्कि अनेक देशों को नई दिशा दी है। श्री मिश्रा ने यह भी कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का संगठन कौशल, सूक्ष्म प्रबंधन और राष्ट्रीय सुरक्षा पर उनकी स्पष्ट नीति ने देश को स्थिर, सुदृढ़ और सुरक्षित बनाया है। बताते चलें कि रायबरेली के शिवाजी नगर निवासी अनिल कुमार मिश्रा पिछले तीन दशकों से भाजपा के उन अग्रणी कार्यकर्ताओं व रणनीतिकारों में शुमार हैं, जिन्होंने राष्ट्रहित, संगठन निर्माण और कार्यकर्ता, केंद्रित कार्यशैली को जीवन का ध्येय बनाया। उन्होंने देश के लगभग एक दर्जन राज्यों में संगठनात्मक विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, कार्यकर्ता प्रशिक्षण और चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारियाँ निभाईं और हर जगह उल्लेखनीय परिणाम दिए। हाल ही में सम्पन्न बिहार विधानसभा चुनाव में वे वैशाली लोकसभा क्षेत्र, सिवान, ज़िरेदेई तथा नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी रहे, जहाँ उनकी रणनीति ने एनडीए की ऐतिहासिक प्रचंड विजय सुनिश्चित की। इसके अलावा गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सरकार के कैबिनेट मंत्री जगदीश पंचाल के साथ उनके चुनाव प्रभारी में अहम भूमिका निभाई। स्थानीय कार्यकर्ताओं के अनुसार मिश्रा की जमीनी पकड़, सूक्ष्म प्रबंधन और अनुशासित संगठनात्मक शैली ने चुनाव का पूरा माहौल भाजपा के पक्ष में मोड़ दिया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के समय में भी मिश्रा ने पार्टी के लिए महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारियाँ निभाईं। रायबरेली आगमन पर नागरिकों ने उन्हें भाजपा का नीतिशील, सादगीपूर्ण और समर्पित राष्ट्रीय चेहरा” बताते हुए कहा कि उनका कठोर अनुशासन, सरल व्यक्तित्व और राष्ट्रनिष्ठ दृष्टिकोण आज की राजनीति में प्रेरक उदाहरण है। साक्षात्कार के समापन पर श्री मिश्रा ने कहा कि बिहार की ऐतिहासिक जीत भाजपा कार्यकर्ताओं की शक्ति, एनडीए के प्रति जनता के भरोसे और प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों की प्रभावशीलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य स्पष्ट है राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि और जनता सर्वोच्च। इसी मार्ग पर भाजपा आगे बढ़ रही है और आने वाले चुनावों में भी भारत, पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास, सुरक्षा और समृद्धि के नए नए अध्याय गढ़ रहा है । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, युवा कार्यकर्ता और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में नागरिकों ने अनिल कुमार मिश्रा के उज्ज्वल भविष्य, निरंतर राजनीतिक योगदान और राष्ट्रसेवा के प्रति उनकी अविचल निष्ठा की कामना की।

About Janadhikar Media

Janadhikar Media

Check Also

ललित को उसके पिता द्वारा दिए संस्कारों से मन में जागृत हुई पिता की मूर्ति स्थापना की इच्छा 

🔊 पोस्ट को सुनें पिता को ईश्वर का दर्जा देकर घर में स्थापित की प्रतिमा  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Sharif Download Website Designer Freelance WordPress Developer All Lucknow Services Portal Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow