नागरिक सुरक्षा कोर में शामिल होने के लिए अधिक से अधिक करें आवेदन : प्रभारी अधिकारी नागरिक सुरक्षा
Mau : प्रभारी अधिकारी नागरिक सुरक्षा मऊ ने बताया कि नागरिक सुरक्षा कोर के समस्त अवैतनिक स्वयंसेवकों / सदस्यों की भर्ती एवं कोर के अवैतनिक पदों यथा-चीफ वार्डन, डिप्टी चीफ वार्डेन, डिवीजनल वार्डेन, डिवीजनल वार्डेन (आरक्षित), डिप्टी डिवीजनल वार्डेन, डिप्टी डिवीजनल वार्डन (आरक्षित) एवं घटना नियंत्रण अधिकारी के पदों पर तैनाती की जानी है। इसके लिए जनपद के जो भी व्यक्ति नागरिक सुरक्षा कोर में शामिल होना चाहते हैं वह नागरिक सुरक्षा कोर में स्वास्थ्य एवं सक्रिय सदस्यों की आवश्यकता के दृष्टिगत अधिकतम 60 वर्ष की आयु वाले स्वयंसेवकों/सदस्यों की भर्ती की जाएगी। नागरिक सुरक्षा कोर में महिला एवं युवा स्वयंसेवकों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। समय के साथ शिक्षा के स्तर में हुई वृद्धि एवं आधुनिक कार्य प्रणाली व तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता तथा नवअनुप्रयोगों के बेहतर उपयोग के दृष्टिगत कोर में स्वयंसेवकों के शिक्षा के स्तर का भी उच्च होना श्रेयस्कर होगा। कोर में हाईस्कूल या उच्च शिक्षित स्वयंसेवकों की भर्ती की जाएगी। प्रभारी अधिकारी नागरिक सुरक्षा ने जनपद वासियों से अपील किया कि अधिक से अधिक व्यक्ति नागरिक सुरक्षा कोर में आवेदन करें जिससे आपात कालीन स्थितियों/आपदा के दौरान जनपद के लोगों का सुरक्षा एवं सहायता किया जा सके। नागरिक सुरक्षा कोर में आवेदन पत्र कार्यालय जिलाधिकारी / नागरिक सुरक्षा जनपद मऊ के न्याय सहायक पटल से प्राप्त कर कार्यालय अवधि में दिनांक 25.11.2025 तक जमा कर सकते है।
Report by Jitendra Rajkumar Yadavk
Janadhikar Media – janadhikarmedia.com Online News Portal






