Breaking News
previous arrow
next arrow
Slider
Home / उत्तर प्रदेश / जौनपुर / बेटे की चाहत ने पिता को बनाया हैवान, डेढ़ वर्ष की पुत्री को नदी में फेंका

बेटे की चाहत ने पिता को बनाया हैवान, डेढ़ वर्ष की पुत्री को नदी में फेंका


बेटे की चाहत ने पिता को बनाया हैवान, डेढ़ वर्ष की पुत्री को नदी में फेंका

जौनपुर
केराकत स्थानीय थाना अंतर्गत खरगसेनपुर गांव में बुधवार की सुबह घटी एक हृदयविदारक घटना ने सभी को हसप्रद कर दिया,जहां एक कलयुगी पिता ने अपने जीवित डेढ़ वर्षीय पुत्री को नदी में फेंक दिया। हृदयविदारक घटना की खबर होते ही आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार रजक, प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह मय टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सैर कराने के बहाने बच्ची को ले गया था पिता

पीड़िता की मां संजू विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि उनका पति अशोक बुधवार सुबह करीब 7 बजे रुतबी को सैर कराने के बहाने घर से लेकर निकल गया था। काफी देर बाद बड़ी बेटी आकांक्षा ने पिता को फोन कर घर आने के लिए कहा जिस पर उसने थोड़ी देर में पहुंचने की बात कही। इसी बीच गांव के एक व्यक्ति ने परिवार को बताया कि उसने अशोक को नदी किनारे बच्ची के साथ देखा है।

तीसरी पुत्री को लेकर घर में चल रहा था विवाद

परिजन बताते हैं कि घर में तीसरी बेटी के जन्म को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। पत्नी का यह भी आरोप है कि अशोक बेटे की चाहत को लेकर परेशान रहता था और इसी वजह से आए दिन घर में तनाव बना रहता था।

बच्ची की तलाश में पुलिस टीमें सक्रिय

पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्ची की तलाश के लिए नदी में खोजबीन जारी है।खबर लिखे जाने तक प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहे। वही इस घटना ने इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

धर्मेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव
जिला संवाददाता जौनपुर

About Janadhikar Media

Check Also

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन

🔊 पोस्ट को सुनें जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में सम्पूर्ण समाधान दिवस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Sharif Download Website Designer Freelance WordPress Developer All Lucknow Services Portal Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow