Breaking News
previous arrow
next arrow
Slider
Home / न्यूज़ / जगतपुर चौराहे पर कुत्ते ने 8 लोगों को

जगतपुर चौराहे पर कुत्ते ने 8 लोगों को


जगतपुर चौराहे पर कुत्ते ने 8 लोगों को काटा सभी घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार मिला

जगतपुर रायबरेली

रायबरेली जिले के जगतपुर चौराहे पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक कुत्ते ने 8 लोगों को काट कर घायल कर दिया। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया।

घायलों में जगतपुर निवासी अन्नू मौर्य (16), राहुल (32), आर्यन (17), अमित (45) शामिल हैं। इनके अलावा, भानुवामऊ निवासी प्रांशु (19), चंदौली निवासी विनोद कुमार (36), बैरिहार निवासी अनुज (32) और पूरे सेमान का पुरवा निवासी अमित कुमार (38) भी घायल हुए हैं।

परिजनों और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। सीएचसी अधीक्षक एलपी सोनकर ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया और एंटी-रेबीज इंजेक्शन लिखने की सलाह दी।

सीएचसी के फार्मासिस्ट अभिषेक त्रिपाठी ने घायलों को एंटी-रेबीज का पहला इंजेक्शन लगाया। उन्हें अगली खुराक के लिए बुलाया गया है और आवश्यक दवाएं भी दी गई हैं।

About Janadhikar Media

Janadhikar Media

Check Also

मोदी केवल भारत नहीं, विश्व परिदृश्य के निर्णायक नेता: अनिल कुमार मिश्रा

🔊 पोस्ट को सुनें मोदी केवल भारत नहीं, विश्व परिदृश्य के निर्णायक नेता: अनिल कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Sharif Download Website Designer Freelance WordPress Developer All Lucknow Services Portal Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow