एमएसएमई आउटरीच कैंप एवं रिटेल कनेक्ट फेयर 2025 का सफल आयोजन
Mau : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आज व्हाइट पैलेस, मऊ में एमएसएमई आउटरीच कैंप एवं रिटेल कनेक्ट फेयर 2025 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 3:00 बजे हुआ। इस विशेष बैठक का उद्देश्य ग्राहकों को एमएसएमई एवं रिटेल उत्पादों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।
ग्राहकों को बैंक उत्पादों की जानकारी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई। बैठक में मऊ शहर के विभिन्न शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे, जिनमें श्री राहुल कुमार वात्स्यायन (नरईबांध), सुश्री आकांक्षा सिंह (कलेक्ट्रेट कैंपस), श्री अमित कुमार सिंह (मऊ मुख्य) आदि शामिल थे।
इस कार्यक्रम में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, कार डीलर्स, सोलर वेंडर्स एवं विशिष्ट ग्राहक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें श्री के.डी. गुप्ता (उप अंचल प्रमुख, वाराणसी), श्री एस.के. शुक्ला (क्षेत्र प्रमुख, मऊ), श्री विवेक कुमार (उप क्षेत्र प्रमुख), श्री राकेश कुमार (एमएलपी प्रमुख), श्री अमित कुमार (आरएलपी प्रमुख) एवं अन्य बैंक अधिकारी शामिल रहें।
बैठक के दौरान बैंक उत्पादों पर विस्तृत चर्चा की गई और ग्राहकों को सभी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर लगभग ₹15 करोड़ की स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
विदित है कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में 11 नवंबर 2025 को अपना 107वां स्थापना दिवस भी उत्साहपूर्वक मनाया जिसमें बैंक कार्मिकों, उनके परिवारजनों तथा बैंक के समस्त सम्मानित ग्राहकों को भी आमंत्रित किया गया था।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया – अच्छे लोग अच्छा बैंक।
Report by Jitendra Rajkumar Yadav
Janadhikar Media – janadhikarmedia.com Online News Portal






