शैलपुरम में भागवत कथा का सातवां दिन पंडित गोपाल शरण महाराज ने सुदामा चरित्र का वर्णन किया
जगतपुर रायबरेली
रायबरेली जिले के जगतपुर विकासखंड स्थित शैलपुरम गांव में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के सातवें दिन वृंदावन धाम से पधारे कथावाचक पंडित गोपाल शरण महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से सुदामा चरित्र का मार्मिक वर्णन किया, जो भगवान कृष्ण और उनके परम मित्र सुदामा की अटूट मित्रता को दर्शाता है।
महाराज ने मां देवकी के छह पुत्रों को वापस लाने, सुभद्रा हरण के आख्यान का भी वर्णन किया। कथा व्यास गोपाल शरण महाराज ने बताया कि सच्ची मित्रता कैसे निभाई जाती है, यह भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा जी के प्रसंग से समझा जा सकता है।
उन्होंने सुदामा चरित्र का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि सुदामा अपनी पत्नी के आग्रह पर अपने मित्र कृष्ण से मिलने द्वारिका पहुंचे थे। द्वारिकाधीश के महल का पता पूछकर जब वे महल की ओर बढ़े, तो द्वारपालों ने उन्हें भिक्षा मांगने वाला समझकर रोक दिया।
सुदामा ने द्वारपालों को बताया कि वे भगवान कृष्ण के मित्र हैं। जब द्वारपाल ने प्रभु को यह सूचना दी कि कोई सुदामा नाम का व्यक्ति उनसे मिलने आया है, तो सुदामा का नाम सुनते ही भगवान कृष्ण तेजी से द्वार की ओर भागे। उन्होंने अपने सखा सुदामा को सामने देखकर तुरंत अपने सीने से लगा लिया। सुदामा ने भी ‘कन्हैया-कन्हैया’ कहते हुए उन्हें गले लगाया। दोनों की ऐसी अद्भुत मित्रता देखकर सभा में उपस्थित सभी लोग अचंभित रह गए।
कथा समाप्त होने के बाद आरती का आयोजन किया गया और उपस्थित सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर कथा आयोजक राकेश कुमार त्रिपाठी, विनय त्रिपाठी, आशीष त्रिपाठी, सूरज त्रिपाठी (सुभद्रा पैलेस), राजन द्विवेदी, पंकज मिश्रा, रितिक तिवारी, सूरज पांडे, आशु द्विवेदी, बंटी मिश्रा, मनोज अग्निहोत्री, बउआ मिश्रा, अंकित द्विवेदी, नीरज तिवारी, पुनीत तिवारी, प्रदीप तिवारी, स्वतंत्र पांडे, अभिषेक द्विवेदी, देवेश पांडे, मोनू अग्रहरि, सर्वेश त्रिवेदी, देवेंद्र सिंह, अनूप सिंह, प्रदीप त्रिवेदी, पिंकू तिवारी, एडवोकेट शैलेंद्र शुक्ला, मुन्ना सिंह, सुभाष सिंह, अंशुल निर्मल, दिवाकर तिवारी, शिवा यादव और शनि तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Janadhikar Media – janadhikarmedia.com Online News Portal






