Breaking News
previous arrow
next arrow
Slider
Home / न्यूज़ / शैलपुरम में श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन पंडित गोपाल शरण महाराज ने श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का वर्णन किया

शैलपुरम में श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन पंडित गोपाल शरण महाराज ने श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का वर्णन किया


शैलपुरम में श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन पंडित गोपाल शरण महाराज ने श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का वर्णन किया

जगतपुर रायबरेली

रायबरेली जिले के जगतपुर विकासखंड क्षेत्र के शैलपुरम गांव में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन वृंदावन धाम से पधारे कथावाचक पंडित गोपाल शरण महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के विवाह प्रसंग का विस्तृत वर्णन किया। इस दौरान कथा पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
कथा के दौरान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के विवाह उत्सव पर आधारित मनोहारी झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिसका श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। कथावाचक ने विधि-विधान से गणेश वंदना के साथ कथा का शुभारंभ किया।
पंडित गोपाल शरण महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य महारास लीला का भी वर्णन किया। उन्होंने बताया कि महारास लीला इतनी अलौकिक थी कि स्वयं भगवान भोलेनाथ भी उनके बाल रूप के दर्शन के लिए गोकुल पहुंचे थे। इसके अतिरिक्त, मथुरा गमन प्रसंग में अक्रूर जी के भगवान को लेने आने और ब्रज की गोपियों के विरह का मार्मिक चित्रण किया गया। गोपी-उद्धव संवाद का भी वर्णन किया गया।
छठे दिन की कथा में सिद्ध श्रीपति पीठ बिहारी दास की कुटिया के महाराज श्री गोविंद जी महाराज भी उपस्थित रहे, जिससे भक्तजन अत्यंत प्रसन्न हुए। कथा के समापन पर आरती का आयोजन किया गया और सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर कथा आयोजक राकेश कुमार त्रिपाठी, विनय त्रिपाठी, आशीष त्रिपाठी, सूरज त्रिपाठी (सुभद्रा पैलेस), राजन द्विवेदी, पंकज मिश्रा, रितिक तिवारी, सूरज पांडे, आशु द्विवेदी, बंटी मिश्रा, मनोज अग्निहोत्री, बउआ मिश्रा, अंकित द्विवेदी, नीरज तिवारी, पुनीत तिवारी, प्रदीप तिवारी, स्वतंत्र पांडे, अभिषेक द्विवेदी, देवेश पांडे, सर्वेश त्रिवेदी, देवेंद्र सिंह, अनूप सिंह, प्रदीप त्रिवेदी, पिंकू तिवारी, एडवोकेट शैलेंद्र शुक्ला, मुन्ना सिंह, सुभाष सिंह, अंशुल निर्मल, दिवाकर तिवारी, शिवा यादव और शनि तिवारी सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

About Janadhikar Media

Check Also

अंतिम संस्कार वाली भूमि में आठ दिन बाद रातभर जेसीबी से खुदाई की शिकायत

🔊 पोस्ट को सुनें अंतिम संस्कार वाली भूमि में आठ दिन बाद रातभर जेसीबी से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Sharif Download Website Designer Freelance WordPress Developer All Lucknow Services Portal Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow