Breaking News
previous arrow
next arrow
Slider
Home / उत्तर प्रदेश / आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के विधि प्रकोष्ठ का संगठनात्मक विस्तार, नई नियुक्तियाँ घोषित

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के विधि प्रकोष्ठ का संगठनात्मक विस्तार, नई नियुक्तियाँ घोषित


आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के विधि प्रकोष्ठ का संगठनात्मक विस्तार, नई नियुक्तियाँ घोषित

लखनऊ: आम आदमी पार्टी (AAP) उत्तर प्रदेश ने प्रदेश संगठन के विस्तार और मज़बूती के क्रम में, आज विधि प्रकोष्ठ के नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। यह नियुक्तियाँ प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह की स्वीकृति से, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट प्रखर श्रीवास्तव (लखनऊ, हाईकोर्ट) द्वारा की गई हैं।

इस महत्वपूर्ण पुनर्गठन में कई ज़िम्मेदार कार्यकर्ताओं को संगठन में नई और अहम भूमिकाएँ सौंपी गई हैं।
प्रमुख नियुक्ति: प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष
• एडवोकेट मोहम्मद आसिफ नगरामी (लखनऊ) को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया है!नगरामी लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं और आम आदमी पार्टी की नीतियों तथा जनसरोकारों को ज़मीनी स्तर तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनकी यह नियुक्ति संगठन के लिए एक सशक्त कदम है।

विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष एडवोकेट प्रखर श्रीवास्तव ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा, “आम आदमी पार्टी का विधि प्रकोष्ठ न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हमें पूरा विश्वास है कि नई टीम संगठन की रीढ़ बनकर पार्टी के सिद्धांतों को मज़बूती से आगे बढ़ाएगी।”
यह संगठनात्मक विस्तार उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी के विधि प्रकोष्ठ को और अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सुफियान वारिस की रिपोर्ट

About Janadhikar Media

Janadhikar Media

Check Also

जनपद लखनऊ के अन्तर्गत प्रत्येक विधान सभा में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में SIR कार्यक्रम के अन्तर्गत बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र का विवरण प्रारम्भ किया गया

🔊 पोस्ट को सुनें लखनऊ दिनांक 04 नवम्बर, 2025 जनपद लखनऊ के अन्तर्गत प्रत्येक विधान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Sharif Download Website Designer Freelance WordPress Developer All Lucknow Services Portal Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow