गढ़वाल भातृ सम्मेलन का आयोजन गढ़वाल भवन उखरा रोड राजपुर चुंगी आगरा पर किया गया
गढ़वाल सभा की रामलीला के पाँचवे दिन बाली वध से लेकर लंका दहन तक की लीला का भव्य मंचन किया गया। मंचन के दौरान रामलीला कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।
आज के आयोजन का शुभारंभ गढ़वाल सभा के सलाहकार राकेश मोहन खंडूरी एवं उत्तराखंड प्रवासी कल्याण समिति के (अध्यक्ष )व उनकी कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
सभा परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान राम के चरित्र चित्रण व लंका दहन प्रसंग का भावपूर्ण आनंद लिया।
गढ़वाल सभा की रामलीला की यह परंपरा समाज को आदर्श जीवन मूल्यों से जोड़ने का कार्य कर रही है।
इस अवसर पर उपेंद्र तड़ियाल, ,रामनरेश द्विवेदी ,मोहन सिंह नेगी , दिनेश नेगी, अशोक रावत ,सतीश पवार कुशाल सिंह बिस्ट, जसवीर रावत, धनेश द्विवेदी, आदि लोग मौजूद रहे।
कृष्ण कुमार गोयल की रिपोर्ट
Janadhikar Media – janadhikarmedia.com Online News Portal






