शंकरपुर में क्षेत्रीय माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालकों ने खूब पसीना बहाया
5 किलोमीटर की दौड़ में प्रिंस अव्वल
3 किलोमीटर की दौड़ में कमल ने बाजी मारी
विजेता खिलाड़ी जनपदीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग
जगतपुर, रायबरेली। सोमवार को इंटर कॉलेज शंकरपुर में बालक वर्ग की क्षेत्रीय माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। खेल प्रतियोगिताओं का संचालन व्यायाम शिक्षक संतोष कुमार सिंह ने किया। सूरज की गर्मी और धधकती हुई दुपहरी में सुबह से लेकर शाम तक प्रतिभागियों ने लंबी कूद ऊंची कूद त्रिकूद गोला डिस्कस हैमर और 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर 600 मीटर 800मीटर 1500 मीटर 3000 मीटर और 5000 मीटर की दौड़ की स्पर्धाओं के लिए अपना दमखम दिखाया।
400 मीटर (सीनियर बालक) वर्ग में दिलीप प्रथम मिथुन द्वितीय सत्येंद्र तृतीय 400 मीटर (जूनियर) कमल प्रथम सचिन द्वितीय शुभम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर दौड़ में रोशन प्रथम शिव द्वितीय शनि तृतीय स्थान (सीनियर बालक) 5000 मीटर दौड़ में प्रिंस प्रथम जवनेश द्वितीय शिवा तृतीय 3000 मीटर (जूनियर बालक) कमल प्रथम गौरव द्वितीय अमिताभ तृतीय 200 मीटर फर्राटा दौड़ में अंशु यादव प्रथम रोशन द्वितीय शिवा तृतीय 200 मीटर (जूनियर ) अनुज कुमार प्रथम अंकुश द्वितीय मेहताब आलम तृतीय 200 मी (सीनियर ) शिवा कुमार प्रथम दिलीप द्वितीय सत्येंद्र तृतीय 800 मीटर दौड़ में नितिन कुमार प्रथम शिवांश द्वितीय अंश तृतीय 400 मीटर (सब जूनियर) बालक वर्ग में राजकुमार प्रथम अभय द्वितीय आशीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार एवं राजकीय विद्यालय के प्रभारी महेंद्र सिंह ने मेडल , पुरस्कार और विजेता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संतोष कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पुलिस लाइन रायबरेली के मैदान में होने वाली एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना होगा और सभी जरूरी रिकॉर्ड जन्म तिथि प्रमाण पत्र, फोटो, आधार कार्ड, शैक्षिक अभिलेख की भी आवश्यकता होगी उसके बाद प्रतिभागी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकेगें।
Janadhikar Media – janadhikarmedia.com Online News Portal






