Breaking News
previous arrow
next arrow
Slider
Home / न्यूज़ / सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 का आयोजन किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 का आयोजन किया गया।


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 का आयोजन किया गया।

थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीएचसी में आए मरीजों, महिलाओं, बच्चियों और उनके तीमारदारों को जागरूक किया। पुलिस टीम ने चार पहिया वाहन पर लगे बैनर और ऑडियो सिस्टम का उपयोग कर लोगों तक संदेश पहुंचाया।

 

सीएचसी और अन्य गांवों के बच्चों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इनमें वूमेन पावर लाइन 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1076, एंबुलेंस सेवा 108 और मेडिकल इमरजेंसी 102 शामिल हैं।

 

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन किया। पुलिस टीम ने जन शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी।

 

इस अवसर पर उप निरीक्षक अमित सिंह, सुरेंद्र सिंह, जीशान शाहिद और कांस्टेबल आरती शर्मा, राखी भटनाकर, आरती यादव, एकता श्रीवास्तव, पवन, हरेंद्र, रवि, राम, दीपांशु मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग से सीएचसी अधीक्षक एलपी सोनकर, डॉक्टर श्रीगल राज, डॉक्टर संजय त्रिपाठी, फार्मासिस्ट अभिषेक त्रिपाठी, महेंद्र, स्टाफ नर्स मंजू सेन और मोनलाता उपस्थित थे।

About Janadhikar Media

Janadhikar Media

Check Also

अटल आवासीय विद्यालय में ऋषभ कुमार का चयन, गांव में खुशी की लहर

🔊 पोस्ट को सुनें अटल आवासीय विद्यालय में ऋषभ कुमार का चयन, गांव में खुशी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Sharif Download Website Designer Freelance WordPress Developer All Lucknow Services Portal Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow