शंकरपुर के कैडेटो ने चलाया स्वच्छता अभियान

जगतपुर, रायबरेली। राना बेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज शंकरपुर में 66 यूपी एनसीसी बटालियन के कैडेटो ने स्वच्छता अभियान चलाया।
कैडेटों ने कालेज के आसपास दुर्गा धाम मंदिर के आसपास, शंकरपुर, दुर्गन गांव, मनोहरगंज, शारदा नहर की पटरियो में साफ सफाई की। प्लास्टिक की पन्नियो और आसपास पड़े गंदे पदार्थों को थैलो में भरकर उनका निस्तारण किया। इस स्वच्छता अभियान में सीनियर डिवीजन और जूनियर डिवीजन के कैंडिडेटो ने कार्यक्रम में बढ़चढकर हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार ने बताया है की कॉलेज के सभी कैडैटो ने जूनियर एनसीसी इंचार्ज मनोज कुमार के देख रेख में सफाई कर क्षेत्र एवं वातावरण को सुन्दर बनाया।
Janadhikar Media – janadhikarmedia.com Online News Portal




